भारत के सुधीर ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड के साथ अनोखी उपलब्धि  

Sudhir Para Powerlifting Gold Medal - CWG 2022
Sudhir Para Powerlifting Gold Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत के सुधीर ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पुरुष हेवीवेट वर्ग में सुधीर ने 134.5 पॉइंट के साथ नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया और पहला स्थान हासिल किया। 87.30 kg के सुधीर के तीन में से दो प्रयास सफल रहे, जिसमें उन्होंने क्रमशः 208 kg और 212 kg का वजन उठाकर अनोखी उपलब्धि हासिल की।

स्वर्ण पदक पक्का होने के बाद भी सुधीर आखिरी प्रयास में 217 kg का वजन उठाने गए, लेकिन असफल रहे। हालाँकि तब तक उन्होंने अनोखा कारनामा कर दिया था। नाइजीरिया के इकेचुक्वू ओबीचुक्वू ने 133.6 पॉइंट के साथ रजत और स्कॉटलैंड के मिक्की यूल ने 130.9 पॉइंट के साथ कांस्य पदक जीता।

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में यह पैरा पावरलिफ्टिंग में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now