2 WWE Superstars जो अपने करियर में काफी कम चोटिल हुए हैं और 2 जो कई बार इंजर्ड होने के कारण एक्शन से दूर रहे

Ujjaval
WWE में काफी बार सुपरस्टार्स को चोट का सामना करना पड़ा है
WWE में काफी बार सुपरस्टार्स को चोट का सामना करना पड़ा है

WWE: WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग में फैंस का मनोरंजन करने के लिए सुपरस्टार्स काफी जोखिम उठाते हैं। वो अपने शरीर को दांव पर लगाते हुए मैच को खास बनाते हैं और कई सारे रिस्क लेते हैं। ऐसे में अमूमन सुपरस्टार्स चोटिल भी होते हैं और महीनों तक रिंग से दूर हो जाते हैं।

कुछ WWE सुपरस्टार्स अपने करियर में बहुत बार चोटिल हुए हैं और कुछ कम मौकों पर इंजर्ड हुए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो अपने करियर में काफी कम मौकों पर चोटिल हुए हैं और 2 जो बहुत बार चोट का सामना करने के कारण एक्शन से दूर रहे हैं।

2- बहुत कम चोटिल हुए हैं: WWE सुपरस्टार द मिज़

youtube-cover

द मिज़ को WWE में काम करते हुए काफी साल हो गए हैं। उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो दो बार WWE चैंपियन भी बने हैं। मिज़ अपने करियर में ज्यादातर एक्टिव रहे हैं और बहुत कम मौकों पर चोट के कारण एक्शन से दूर हुए हैं। द मिज़ को रिंग में बहुत सेफ सुपरस्टार माना जाता है।

वो अपने मूव्स को लगाने में जोखिम नहीं उठाते हैं और उनके मुकाबलों में बोच भी बहुत कम देखने को मिलते हैं। मिज़ कम चोटिल हुए हैं। एक या दो ही मौकों पर वो इंजरी के कारण रिंग से दूर हुए हैं लेकिन इन मौकों पर भी उनकी चोट उतनी गहरी नहीं रही है।

2- बहुत बार चोटिल हुए: टॉमैसो चैम्पा

youtube-cover

टॉमैसो चैम्पा को NXT के इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में गिना जाएगा और उनका मेन रोस्टर पर करियर भी ठीक रहा है। चैम्पा कई बार चोट के कारण महीनों तक एक्शन से दूर रहे हैं। 20 मार्च 2019 को NXT के एक एपिसोड में चैम्पा ने ऐलान किया था कि वो चोटिल हैं। इसी वजह से उन्होंने NXT टाइटल को छोड़ दिया।

चैम्पा इसके बाद फिर से NXT रन के दौरान एक बार चोटिल हुए और महीनों तक रिंग से दूर रहे। कुछ महीनों पहले लगा था कि चैम्पा ने मेन रोस्टर पर मोमेंटम हासिल कर लिया है और अब उन्हें पुश मिलेगा। बाद में अपडेट मिला कि चैम्पा फिर से चोटिल हो गए हैं। उन्हें रिंग से दूर हुए काफी महीने हो गए हैं।

1- बहुत कम चोटिल हुए हैं: डॉल्फ ज़िगलर

youtube-cover

डॉल्फ ज़िगलर को सबसे अच्छे इन-रिंग परफॉर्मर्स में गिना जाता है। वो हमेशा ही अपने मैचों को खास बनाते हैं। ज़िगलर अपने WWE करियर में बहुत कम मौकों पर चोट का शिकार हुए हैं। बड़ी बात यह है कि वो सालों से अन्य टॉप रेसलर्स के मुकाबले ज्यादा मैचों में नज़र आए हैं। इसके बावजूद ज़िगलर ज्यादा बार इंजर्ड नहीं हुए हैं।

आपको बता दें कि 2013 में डॉल्फ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन थे और वो अपने टाइटल को Extreme Rules इवेंट में एल्बर्टो डेल रियो और जैक स्वैगर के खिलाफ दांव पर लगाने वाले थे। हालांकि, कंकशन के कारण उन्हें इस मैच से बाहर कर दिया। बाद में डेल रियो और जैक स्वैगर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर मैच हुआ था। ज़िगलर एक महीने तक रिंग में नज़र नहीं आए। बाद में कभी उन्हें टॉप स्टार की तरह पुश नहीं मिला।

1- बहुत बार चोटिल हुए: रे मिस्टीरियो

youtube-cover

रे मिस्टीरियो को WWE इतिहास के सबसे सफल लूचाडोर सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। वो रिंग में अमूमन जोखिम भरे मूव्स उपयोग करते हुए नज़र आते हैं। ऐसे में वो बहुत बार चोटिल हुए हैं। साल 2007 में मिस्टीरियो को कई अलग-अलग जगहों पर चोट लगी और इसी कारण उन्हें तीन सर्जरी करानी पड़ी।

अगस्त 2011 में मिस्टीरियो फिर चोटिल हुए और बहुत समय तक रिंग में नज़र नहीं आए। 2012-13 के समय मिस्टीरियो को कुछ और चोट लगी। 2014 में WrestleMania के बाद रे फिर हाथ में चोट लगने के कारण एक्शन से दूर रहे। जून 2019 में मिस्टीरियो फिर इंजर्ड हो गए थे। एक महीने बाद उनका रिटर्न हुआ।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now