3 फेमस WWE Superstars जिन्हें WrestleMania 39 के बाद बड़ा पुश मिल सकता है

WWE WrestleMania के बाद बड़ी चीज़ें हो सकती हैं
WWE WrestleMania के बाद बड़ी चीज़ें हो सकती हैं

WrestleMania 39: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के आयोजन में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में WWE लगातार धमाकेदार मैचों को हाइप करने की कोशिश कर रहा है। शो में इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना टाइटल कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। इसके अलावा जॉन सीना (John Cena) भी ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के खिलाफ रिंग में नज़र आएंगे।

इस बार के इवेंट के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। WrestleMania 39 में प्रशंसकों को कई स्टोरीलाइंस का अंत भी देखने को मिलेगा। शो के अंत के साथ WWE नई शुरुआत करना चाहेगा और ऐसे में कई स्टार्स को आगे जाकर पुश मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WrestleMania 39 के बाद पुश मिल सकता है।

3- WWE WrestleMania 39 के बाद Solo Sikoa को मिल सकता है पुश

WWE में डेब्यू करने के बाद से ही सोलो सिकोआ ने खुद को साबित किया है। WWE फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने कैरेक्टर पर भी काफी वर्क किया है। इसके अलावा उनका इन-रिंग वर्क भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। उन्हें लगातार सिंगल्स मैच में जीत मिल रही है। इसके अलावा वो कई बड़े मैचों का भी हिस्सा बन चुके हैं।

WrestleMania 39 के खत्म होने के बाद WWE सोलो सिकोआ को बड़ा पुश देने की कोशिश कर सकता है। इस दौरान वो रोमन रेंस के खिलाफ हील टर्न ले सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपने कैरेक्टर पर भी वर्क करने का मौका मिलेगा और वो खुद को एक मेन इवेंट स्टार के रूप में साबित कर पाएंगे।

2- फिन बैलर

ट्रिपल एच के WWE के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही फिन बैलर को पुश मिल रहा है। फिन बैलर लगातार रेड ब्रांड के टॉप हील बने हुए हैं। ये सब जानते हैं कि ट्रिपल एच पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को पसंद करते हैं और NXT में उन्हीं की लीडरशिप में फिन बैलर को काफी ज्यादा सफलता मिली थी।

ऐसे में ट्रिपल एच एक बार फिर से फिन बैलर को मेन इवेंट स्टार के रूप में पुश दे सकते हैं। फिन बैलर WWE के सबसे ओवर स्टार्स में से एक हैं। वो फेस और हील दोनों ही कैरेक्टर्स को आसानी से निभा सकते हैं। ऐसे में ट्रिपल एच उनके लिए WrestleMania के बाद बड़ी स्टोरीलाइंस प्लान कर सकते हैं।

1- एलए नाइट

इस समय WWE में कोई भी ऐसा सुपरस्टार नहीं है, जिसके पास एलए नाइट की तरह फैंस को कंट्रोल करने की ताकत हो। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही एलए नाइट ने लगातार खुद को साबित किया है। उनके प्रोमो सैगमेंट्स और मैचों को फैंस पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा वो ब्रे वायट, कोडी रोड्स और द अंडरटेकर जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

उन्होंने खुद को साबित किया है। ऐसे में WWE उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख सकता है और एक बड़ा पुश दे सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट भी जीत सकते हैं। ऐसे में साफ है कि WWE जल्द ही उन्हें एक बड़ा पुश दे सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now