3 कारण क्यों Jey Uso को अभी WWE दिग्गज Roman Reigns का साथ देना जारी रखना चाहिए

Ujjaval
WWE में इस समय ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रही है
WWE में इस समय ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रही है

Roman Reigns & Jey Uso: WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) के अंत में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। दरअसल, रोमन रेंस (Roman Reigns) को जिमी उसो (Jimmy Uso) ने धोखा दिया। रेंस काफी समय से द उसोज़ (The Usos) के साथ खराब बर्ताव कर रहे थे और इसी चीज़ का गुस्सा जिमी ने ट्राइबल चीफ पर निकाला।

इसी बीच जे उसो ने रेंस पर अटैक नहीं किया और वो जिमी के रेंस को धोखा देने से खुश नहीं थे। इस चीज़ से संकेत मिल रहे हैं कि शायद जे उसो, रेंस के खिलाफ नहीं जाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जे उसो को अभी रोमन रेंस का साथ देना चाहिए।

3- WWE में Roman Reigns के साथ मिलकर वो परिवार का नेतृत्व कर पाएंगे

द ब्लडलाइन फैक्शन बनाने का मुख्य मकसद यही था कि रोमन अपने परिवार का कद बढ़ा पाए। इसी कारण उन्होंने द उसोज़ को अपने साथ जोड़ा और बाद में सोलो सिकोआ भी इसमें शामिल हुए। देखा जाए तो रोमन अपने काम में सफल हुए क्योंकि इस ग्रुप ने बहुत समय तक अपना दबदबा बनाए रखा।

जे उसो अपने परिवार और उनकी इज्जत के बारे में बहुत सोचते हैं। इसी वजह से उन्होंने शुरुआत में सैमी ज़ेन को फैक्शन में नहीं आने दिया था। साथ ही जब रोमन ने जिमी पर जे को वापस लाने का दबाव बनाया था, तब जे ने फिर से ब्लडलाइन में एंट्री कर ली थी। जे जानते हैं कि उनके लिए अपने परिवार कि लिगेसी को कायम रखना जरूरी है। ऐसे में वो अभी रोमन रेंस का साथ देने का निर्णय ले सकते हैं।

2- जे उसो जानते हैं कि रोमन रेंस के खिलाफ जाना कैसा होता है

रोमन रेंस के लिए उनकी चैंपियनशिप सबसे जरूरी है। इसके लिए रेंस ने परिवार के खिलाफ भी जाने का निर्णय लिया था। उन्होंने जे उसो के साथ कुछ सालों पहले दुश्मनी में यह चीज़ साबित की थी। रेंस ने यहां टाइटल को अपने खून के रिश्ते के आगे रखा और इसी कारण उन्हें जे की हालत खराब कर दी।

रोमन ने उस स्टोरीलाइन में एक बार भी नहीं सोचा कि जे उनके भाई हैं। इसी वजह से जे को पता है कि रोमन रेंस के खिलाफ जाने से क्या दिक्कतें हो सकती हैं। इसी वजह से वो जिमी उसो की तरह रोमन रेंस के खिलाफ जाने का निर्णय शायद ही लेंगे। उन्हें अभी ट्राइबल चीफ के साथ ही काम करते रहना चाहिए।

1- जे उसो को पता है कि रोमन रेंस को अभी धोखा देने का सही समय नहीं है

रोमन रेंस ने द उसोज़ के साथ काफी खराब बर्ताव किया है और यह चीज़ जे उसो अच्छे से जानते हैं। वो शायद ही इस बात को भूल पाएंगे। हालांकि, अभी वो सोच-समझकर निर्णय ले रहे हैं। जे को पता है कि रोमन के पास इस समय सोलो सिकोआ का साथ है। सोलो को ट्राइबल चीफ की बातों पर पूरा विश्वास है।

ऐसे में सिकोआ अपने सगे भाइयों की बात भी नहीं सुनेंगे। ऐसे में जिस तरह से रोमन ने सोलो का विश्वास जीता है, उसी तरह जे को अपने छोटे भाई का भरोसा जीतना होगा। इसके बाद उनके लिए चीज़ें आसान हो जाएगी क्योंकि रोमन अकेले पड़ जाएंगे। इसी कारण जे उसो को अभी ट्राइबल चीफ का साथ देना चाहिए और ब्लडलाइन में बने रहना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now