3 टैलेंटेड Superstars जिन्हें WWE अपने भविष्य के तौर पर देख रहा है

Ujjaval
WWE में कुछ सुपरस्टार्स आगे जाकर बड़ा नाम बना सकते हैं
WWE में कुछ सुपरस्टार्स आगे जाकर बड़ा नाम बना सकते हैं

WWE: WWE में हर साल कई सारे सुपरस्टार्स का डेब्यू होता है और कई कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रांड में रहते हुए अपनी स्किल्स को सुधारते हैं। बाद में उनका मेन रोस्टर पर आने का सपना पूरा होता है। WWE पिछले कई सालों से अपने फ्यूचर के टॉप सुपरस्टार्स की तलाश में लगा हुआ है।

इसका बड़ा कारण यह भी है कि कुछ दिग्गज रेसलर्स अब धीरे-धीरे कंपनी से दूर जाते हुए नज़र आ रहे हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि कंपनी को अपने अगले कुछ बड़े रेसलर्स मिल गए हैं, जिन्हें वो आगे जाकर कंपनी का फेस बना सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें WWE अपने भविष्य के रूप में देख रहा है।

3- WWE सुपरस्टार Solo Sikoa

सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 में अपना चौंकाने वाला डेब्यू किया था। उनका डेब्यू बढ़िया तरह से हुआ और इसके बाद कंपनी ने उन्हें ब्लडलाइन में डालकर काफी अच्छा काम किया। उन्हें रोमन रेंस के साथ रहने से शुरुआत में ही काफी प्रसिद्धि मिल गई है। सिकोआ के पास जबरदस्त साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल है।

साथ ही उनका कैरेक्टर काफी सीरियस है। अभी तक मेन रोस्टर पर उन्हें कोई हरा नहीं पाया है और उन्होंने कई अनुभवी रेसलर्स को पराजित किया है। सिकोआ की बुकिंग देखकर साफ लग रहा है कि कंपनी उनपर काफी ध्यान दे रही है। उन्हें लेकर हर एक निर्णय सोच-समझकर लिया जा रहा है। इसका अर्थ यही है कि WWE सोलो को अपने अगले मेगास्टार के रूप में देख रहा है।

2- रिया रिप्ली

रिया रिप्ली ने NXT और NXT UK में शानदार प्रदर्शन किया था। मेन रोस्टर पर उनका डेब्यू बढ़िया तरह से हुआ था लेकिन फिर खराब कैरेक्टर होने के कारण वो संघर्ष करने लगीं। हालांकि, उन्होंने अपने फिजिक में सुधार किया और जजमेंट डे में आने के बाद उनका कैरेक्टर पहले के मुकाबले बेहतर हो गया।

WWE विमेंस रोस्टर पर काफी ध्यान देता है और मौजूदा समय में रिप्ली को देखकर लग रहा है कि वो आगे जाकर दिग्गज विमेंस स्टार्स की तरह नाम कमाएंगी। WWE उन्हें टॉप स्टार्स के साथ बुक कर रहा है, ताकि रिप्ली के कद में सुधार हो क्योंकि आने वाले समय में बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और बेली की गैरमौजूदगी में रिप्ली कंपनी के विमेंस डिवीजन का भार बियांका ब्लेयर के साथ मिलकर संभाल सकती हैं।

1- ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी को अपने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही लगातार पुश मिल रहा है। शुरुआत में फैंस उन्हें पुश मिलते हुए देखकर खुश नहीं थे क्योंकि लोगों को उनका गिमिक पसंद नहीं आ रहा था। हालांकि, Money in the Bank ब्रीफकेस हारने के बाद से थ्योरी एक अलग ही रूप में नज़र आए हैं। वो पहले से सीरियस हो गए हैं और उनका कैरेक्टर वर्क बेहतर हो गया है।

उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में भी प्रभावित किया है। कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई थी कि थ्योरी को अगले टॉप स्टार के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्टिन थ्योरी के पास मेगास्टार बनने के सारे गुण हैं और इसी कारण WWE द्वारा उन्हें लगातार पुश मिल रहा है। पिछले कुछ समय में उन्होंने सैथ रॉलिंस और ऐज जैसे दिग्गजों को भी हराया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now