3 चीज़ें जो WWE SmackDown में AJ Styles और Cody Rhodes के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट के दौरान देखने को मिल सकती हैं

WWE SmackDown में अगले हफ्ते होगा बड़ा सैगमेंट
WWE SmackDown में अगले हफ्ते होगा बड़ा सैगमेंट

SmackDown: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एजे स्टाइल्स (AJ Styles) और एलए नाइट के बीच मुकाबला हुआ था। स्टाइल्स ने शानदार जीत हासिल कर कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया। Backlash 2024 में दोनों के बीच अब मैच होगा।

WWE ने अगले हफ्ते SmackDown के लिए एक बहुत बड़े सैगमेंट का ऐलान कर दिया है। एजे स्टाइल्स और कोडी रोड्स Backlash 2024 में होने वाले टाइटल मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। पहली बार दोनों का आमना-सामना होगा। सबसे बड़ी बात है कि इन दोनों के बीच आज तक कभी भी सिंगल्स मुकाबला नहीं हुआ।

अब कई लोग सोच रहे हैं कि ये दोनों जब ब्लू ब्रांड में आमने-सामने होंगे तो क्या होगा। एक बात तो तय है कि बवाल जरूर देखने को मिलेगा। इस आर्टिकल में हम उन 3 चीजों के बारे में बात करेंगे जो इन दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान देखने को मिल सकती हैं।

#3 WWE SmackDown में कोडी रोड्स के ऊपर एजे स्टाइल्स हमला कर सकते हैं

पिछले साल WWE में वापसी के बाद से एजे स्टाइल्स एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनका रवैया बिल्कुल बदल गया है। उन्होंने अपने OC ग्रुप के अन्य सदस्यों को भी छोड़ दिया। अब वो किसी भी सुपरस्टार के ऊपर हमला करने के लिए तैयार रहते हैं। स्टाइल्स से अब कोई भी स्टार कुछ कहता है तो वो उसका तगड़ा जवाब देते हैं।

इन सभी चीजों के हिसाब से देखा जाए तो वो ब्लू ब्रांड में भी धमाल मचा सकते हैं। रोड्स के खिलाफ वो अपने आक्रामक तेवर दिखा सकते हैं। इसका मतलब है कि वो कोडी के ऊपर अटैक कर उन्हें धराशाई कर सकते हैं।

#2 WWE SmackDown में दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखा सकते हैं

WWE WrestleMania XL में कुछ हफ्ते पहले कोडी रोड्स ने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया। कोडी की जीत अब उन्हें और भी खास बनाती है।

दूसरी तरफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस को हराने में एजे स्टाइल्स नाकाम रहे थे। हालांकि, स्टाइल्स कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। उनका करियर अभी तक शानदार रहा है। दोनों सुपरस्टार्स ने अपने करियर में बहुत कुछ अच्छा किया है। दोनों पहले से ज्यादा अब बेहतर नज़र आते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो राइवलरी शुरू करने से पहले दोनों एक-दूसरे का सम्मान भी कर सकते हैं। हम एजे और रोड्स को हाथ मिलाते हुए भी देख सकते हैं।

#1 WWE SmackDown में नई द ब्लडलाइन द्वारा दोनों के ऊपर हमला हो सकता है

WWE WrestleMania XL के बाद ब्लडलाइन में बदलाव देखने को मिला है। रोमन रेंस हार के बाद ब्रेक पर चले गए हैं। सिकोआ अब ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। सिकोआ ने एक ऐसी चीज की जो किसी को समझ नहींं आई। उन्होंने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सोलो के काम से पॉल हेमन भी खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में सिकोआ और टामा ने केविन ओवेंस की हालत खराब की। ब्लडलाइन के साथ एजे स्टाइल्स और कोडी रोड्स का इतिहास रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान सोलो और टोंगा हंगामा मचा सकते हैं। दोनों स्टाइल्स और कोडी पर खतरनाक हमला कर सकते हैं।

Quick Links