The Bloodline के नए सदस्य ने दिग्गज पर हमला कर खून से किया लथपथ, WWE को Roman Reigns की गैरमौजूदगी में मिला नया 'ट्राइबल चीफ'

WWE SmackDown में द ब्लडलाइन का दिखा जलवा
WWE SmackDown में द ब्लडलाइन का दिखा जलवा

Solo Sikoa: WWE WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन में काफी बवाल देखने को मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) नए ट्राइबल चीफ बन गए हैं।

Ad

दरअसल SmackDown के एपिसोड में बैकस्टेज एक खास सैगमेंट में सिकोआ कार से उतरे और उन्होंने सूट पहना हुआ था। कुछ हद तक रेंस के अंदाज में वो नज़र आए। उन्होंने कहा कि टामा टोंगा अब ब्लडलाइन के नए सदस्य हैं। इस दौरान सिकोआ ने पॉल हेमन से केविन ओवेंस को लेकर भी सवाल पूछा, जिन्होंने पिछले हफ्ते उनका मजाक बनाया था। शो के दौरान बैकस्टेज ही हेमन ने कहा कि आगे से ब्लडलाइन को लेकर सोलो ही सभी फैसले लेंगे।

खैर इसके बाद सिकोआ का सैगमेंट देखने को मिला। हेमन ने अपनी बात रखी। इस दौरान फैंस ने रोमन के नाम के चैंट्स भी लगाए। कुछ देर बाद सिकोआ ने हेमन को रोक दिया। सोलो ने कहा कि उन्होंने कुछ बड़े फैसले लेकर टामा टोंगा को ब्लडलाइन में शामिल किया है।

इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। रिंगसाइड पर केविन ओवेंस को टामा टोंगा लेकर आए। ओवेंस बुरी तरह घायल थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। ऑफिशियल्स ने उन्हें चेक किया और रेफरी ने बैकस्टेज ले जाने की कोशिश की। केविन बैकस्टेज नहीं गए और उन्होंने टामा पर अटैक कर दिया। हालांकि, सिकोआ ने ज्यादा देर उन्हें टिकने नहीं दिया और अपना शिकार बनाया। सिकोआ ने केविन के ऊपर समोअन स्पाइक लगाया। टोंगा ने भी उनके ऊपर हमला किया। उनकी हालत बहुत ही खराब हो गई थी। ऐसा लगा कि मामला आगे बढ़ेगा लेकिन जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने उन्हें रोक दिया।

Ad

निक एल्डिस ने हेमन को पार्किंग एरिया में बताया कि टामा टोंगा ने केविन ओवेंस के ऊपर कार से हमला किया था। उन्होंने क्रैश हुई कार भी दिखाई। कुल मिलाकर देखा जाए तो ब्लडलाइन ने खूब बवाल मचाया। सिकोआ और टामा एक अलग ही रूप में दिखाई दिए।

Ad

पिछले हफ्ते भी WWE SmackDown में मचा था बवाल

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन को अब सोलो सिकोआ संभाल रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद सभी चौंक गए थे। अब देखना होगा कि आगे जाकर सिकोआ क्या बवाल मचाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications