WWE में Roman Reigns की हार के बाद The Bloodline से पूर्व चैंपियन की छुट्टी, नए Star के डेब्यू के बीच भाई ने अपने ही भाई का किया बुरा हाल

WWE SmackDown में मचा जबरदस्त बवाल
WWE SmackDown में मचा जबरदस्त बवाल

Roman Reigns: WWE WrestleMania 40 के बाद स्मैकडाउन (SmackDown) का पहला एपिसोड शानदार रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन में थोड़ा उथल-पुथल देखने को मिली, शायद इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। इस ग्रुप में एक नए सदस्य की एंट्री भी अब हो गई है।

दरअसल SmackDown के शो में द ब्लडलाइन का सैगमेंट हुआ। रिंग में पॉल हेमन, सोलो सिकोआ और जिमी उसो नज़र आए। हेमन ने WrestleMania 40 में रोमन रेंस की हार पर बात की। उन्होंने कहा कि ट्राइबल चीफ ने ऑर्डर दिया है कि हम किसी को भी हार का जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। पॉल ने ये भी बताया कि कैसे मेनिया में रेंस के पास अंत में कोडी रोड्स पर हमला करने का मौका था लेकिन उन्होंने सैथ रॉलिंस पर अटैक किया।

हेमन अपना प्रोमो दे रहे थे लेकिन अचानक सोलो सिकोआ ने उन्हें रोक दिया। ये चीज देखकर सभी चौंक गए। सिकोआ ने कहा कि जीत और हार का बहुत ज्यादा महत्व होता है। सोलो ने संकेत दिया कि अब कुछ चीजों में बदलाव किया जाएगा। उनका सीधा निशाना WrestleMania 40 में जिमी उसो की हार पर था।

जिमी उसो इसके बाद थोड़ा डर से गए थे लेकिन सिकोआ ने उन्हें गले लगाया। सोलो ने जिमी के प्रति अपना प्यार दिखाया और पीछे की तरफ पलट गए। इतने में हुडी पहले एक शख्स ने जिमी के ऊपर अटैक कर दिया। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि WWE दिग्गज हाकु के बेटे और पूर्व NJPW स्टार टामा टोंगा थे।

टामा ने जिमी के ऊपर तगड़ा अटैक किया। पूर्व चैंपियन सोलो सिकोआ का रूप भी इसके बाद बदल गया और उन्होंने दो समोअन स्पाइक उसो को लगा दिए। हेमन को भी शायद इस बात की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने रोमन रेंस को कॉल लगाया लेकिन सिकोआ ने उनका मोबाइल तोड़ दिया। सोलो ने इसके बाद जिमी की गर्दन में चेयर फंसाई और फिर उनके ऊपर हिप अटैक मूव लगाया। जिमी की हालत एकदम खराब हो गई थी।

सोलो सिकोआ का नया अवतार यहां पर देखने को मिला। जिमी उसो अब ऑफिशियल तौर पर द ब्लडलाइन से अलग हो गए हैं। अभी तक ये नहीं पता कि जिमी को ग्रुप से बाहर करने का फैसला रोमन रेंस का था या फिर सोलो कोई नई चाल चल रहे हैं। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस चीज का पता चल जाएगा। एक तरह से कहा जाए तो ब्लडलाइन टूट गई है।

WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस और जिमी उसो को मिली थी हार

WrestleMania 40 नाईट 1 में जिमी उसो का मुकाबला जे उसो के साथ हुआ था। जिमी को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड किया था। रेंस को हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now