3 मौके जब WWE में Roman Reigns को उनके साथियों ने धोखा देकर उनका विश्वास चकनाचूर किया

roman reigns betrayed
रोमन रेंस को कई बार अपने साथी से धोखा मिला है

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई किरदारों में काम करते हुए सफलता हासिल की है। वो एक समय पर बेबीफेस रहे, लेकिन अब कंपनी के टॉप हील सुपरस्टार बन चुके हैं। इस लंबे सफर में उन्हें कई साथी भी मिले, लेकिन आगे चलकर उनसे अलग हो गए थे।

वैसे तो रोमन बहुत डॉमिनेंट सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन कई बार उन्हें अपने साथियों से धोखा भी मिल चुका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं उन 3 मौकों पर एक नज़र जब WWE में Roman Reigns को उनके साथियों ने धोखा देकर उनका विश्वास चकनाचूर किया।

#)WWE Night of Champions में Roman Reigns को अपने भाई से धोखा मिला

द उसोज़ WWE WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप हार गए थे। वहीं एक SmackDown एपिसोड में हुए चैंपियनशिप रीमैच में भी उन्हें हार मिली थी। इन्हीं 2 मैचों में हार की वजह से Roman Reigns उनसे नाराज़ थे और उनके साथ अच्छा बर्ताव भी नहीं कर रहे थे।

इस बीच Night of Champions 2023 में रोमन ने सोलो सिकोआ के साथ मिलकर सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। रेफरी एक मूव का शिकार बनने के बाद धराशाई हो चुका था, इसलिए जब द उसोज़ ने अपने भाइयों की मदद करने की कोशिश की तो गलती से सिकोआ को सुपरकिक लगा बैठे।

ट्राइबल चीफ ने गुस्से में द उसोज़ को धक्का देना शुरू कर दिया। चूंकि रोमन लगातार जिमी उसो को हजारों फैंस के सामने जलील करते आ रहे थे, इसलिए Night of Champions में वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। इसलिए उन्होंने Roman Reigns पर खतरनाक तरीके से अटैक कर उन्हें धोखा दिया, जो उनकी टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का कारण बना।

#)सैथ रॉलिंस

youtube-cover

रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ ने Survivor Series 2012 में द शील्ड के रूप में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। उसके कुछ समय बाद तक उन्होंने एक टीम के तौर पर कई दिग्गज सुपरस्टार्स को डॉमिनेट किया और इस दौरान टैग टीम चैंपियन भी बने।

साल 2013 में उन्होंने द अथॉरिटी के लिए काम करना शुरू किया और वो अथॉरिटी ही थी जो द शील्ड मेंबर्स की दोस्ती को दुश्मनी में तब्दील करने का कारण बनने वाली थी। जून 2014 के एक Raw एपिसोड में द शील्ड मेंबर्स और अथॉरिटी का सैगमेंट हुआ, जहां रॉलिंस ने सबको चौंकाते हुए स्टील चेयर से रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ पर अटैक कर दिया था।

#)सैमी ज़ेन

youtube-cover

सैमी ज़ेन ने WrestleMania 38 के बाद द ब्लडलाइन के साथ जुड़ने के प्रयास करने शुरू किए। उन्होंने आगे चलकर ना केवल Roman Reigns बल्कि इस हील ग्रुप के सभी मेंबर्स को प्रभावित करते हुए Honorary मेंबर बनने में सफलता पाई। मगर Survivor Series WarGames के समय इस स्टोरीलाइन में केविन ओवेंस की एंट्री हुई, जो रियल लाइफ में ज़ेन के बेस्ट फ्रेंड हैं।

ओवेंस के साथ दोस्ती के कारण द ब्लडलाइन मेंबर्स को ज़ेन पर संदेह होने लगा था। इस बीच आपको याद दिला दें कि Royal Rumble 2023 में रोमन को केविन ओवेंस पर जीत मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर द प्राइज़फाइटर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।

वहीं जब ज़ेन के हाथ में स्टील चेयर थमा कर ओवेंस पर अटैक करने के लिए कहा गया तो उनके चेहरे पर झिझक साफ देखी जा सकती थी। अपने दोस्त को बचाने के लिए उन्होंने पीछे से ट्राइबल चीफ पर अटैक कर उन्हें धोखा देकर सबको चौंका दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now