3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस और रोमन लीकी को हराया है

रोमन रेंस के दोनों कैरेक्टर को बहुत ही कम WWE सुपरस्टार्स हरा पाए हैं
रोमन रेंस के दोनों कैरेक्टर को बहुत ही कम WWE सुपरस्टार्स हरा पाए हैं

रोमन रेंस (Roman Reigns) को जब उनके मौजूदा नाम से पहचाने जाने लगा, उससे पहले वो WWE फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग में लीकी और NXT डेवलेपमेंटल सिस्टम्स में रोमन लीकी के नाम से परफॉर्म किया करते थे।

उन्होंने तीन बार FCW फ्लोरिडा हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज भी किया, लेकिन कभी वो इसे जीतने में कामयाब नहीं हुए। हालांकि 2012 में मेन रोस्टर में आने के बाद से उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज के साथ शील्ड का हिस्सा रहते हुए रेंस ने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया।

इसके अलावा सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर उन्होंने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया और अब वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। इस समय रोमन रेंस WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। मौजूदा रोस्टर में रेंस को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं है, लेकिन FCW और डेवलेपमेंटल सिस्टम में उन्हें कई सुपरस्टार्स ने हराया है।

इस लिस्ट में हम ऐसे ही WWE सुपरस्टार्स के ऊपर नजर डालेंगे जिन्होंने रोमन रेंस और रोमन लीकी को हराया है:

#) सिजेरो ने रोमन रेंस और रोमन लीकी को हराया है

youtube-cover

सिजेरो को रोमन रेंस के खिलाफ एकमात्र जीत फरवरी 2018 में मिली थी। सिजेरो ने शेमस के साथ मिलकर टैग टीम बनाकर Raw में हुए Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को हराया था। इस मैच में जेसन जॉर्डन के कारण मैच को डिसक्वालिफिकेशन से खत्म कर दिया गया था। हालांकि सिजेरो ने रोमन रेंस को कभी भी सिंगल्स मैच में नहीं हराया है।

Raw और SmackDown में आने से पहले कई WWE सुपरस्टार्स को कुछ साल कंपनी के डेवलेपमेंट सिस्टम में बिताने पड़े थे। सिजेरो के केस में उन्हें मेन रोस्टर में डेब्यू से पहले सिर्फ 7 महीने ही FCW में बिताए थे। सिजेरो ने रोमन लीकी को नंवबर 2011 में 3 मिनट और 55 सैकेंड के अंदर ही सिंगल्स मैच में हरा दिया था।

#) बिग ई ने रोमन रेंस और रोमन लीकी दोनों को हराया है

बिग ई
बिग ई

बिग ई ने रोमन रेंस को लाइव इवेंट में कई मैचों में हराया है। हालांकि टीवी पर आए मैचों की बात की जाए, तो बिग ई ने रोमन रेंस को 5 बार WWE कैमरा के सामने हराया है। यह थोड़ा हैरान करने वाला लग रहा होगा, लेकिन बिग ई को सभी जीत टैग टीम मुकाबलों में ही मिली है। सिजेरो की तरह बिग ई ने भी रोमन रेंस को कभी भी सिंगल्स मैच में नहीं हराया है।

बिग ई को रोमन लीकी के खिलाफ पहली जीत सिंतबर 2010 में मिली थी जब बिग ई ने बॉबी डच और कॉनरड टनर के साथ टीम बनाकर केबल जोन्स, रकमैन और लीकी को FCW के डार्क मैच में हराया था। जुलाई 2011 में बिग ई और कैलविन रेंस ने FCW फ्लोरिडा टैग टीम टाइटल को लीकी और डोनी मार्लो के खिलाफ टीवी पर आए FCW इवेंट में हराया था। इसके बाद बिग ई ने लीकी को तीसरी बार फैटल 4 वे मैच में हराया था।

#) टाइटस ओ नील ने रोमन रेंस और रोमन लीकी को हराया है

टाइटस ओ नील
टाइटस ओ नील

रोमन रेंस ने सिंतबर 2013 में Raw में हुए टैग टीम एलिमिनेशन मैच में रोमन रेंस ने टाइटस ओ नील को पिन किया था। हालांकि रिकॉर्ड बुक के मुताबिक टाइटस ओ नील उस मैच में विजयी घोषित हुए थे। दरअसल इस मैच में शील्ड को 11 सुपरस्टार्स के खिलाफ 11 ऑन 3 हैंडीकैप एलिमिनेशन मैच में लड़ना पड़ा था। इस मैच के अंत में डेनियल ब्रायन ने सैथ रॉलिंस को पिन करते हुए टाइटस ओ नील की टीम को जीत दिलाई थी।

टाइटस ओ नील और डेमियन सैंडो ने टीम बनाकर फरवरी 2011 में रोमन लीकी और डोनी मार्लो को FCW मैच में हराया था। इन दोनों सुपरस्टार्स का मैच कभी भी FCW में सिंगल्स मैच में नहीं हुआ।

Quick Links

App download animated image Get the free App now