WWE WrestleMania 39 में चैंपियनशिप जीतने के बाद Rhea Ripley के लिए Backlash 2023 में 4 संभावित विरोधी

..
SmackDown को मिली नई विमेंस चैंपियन
SmackDown को मिली नई विमेंस चैंपियन

Rhea Ripley: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के लिए बहुत ही यादगार साबित हुआ। उन्होंने शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच शो ऑफ द शोज में हुआ यह दूसरा मुकाबला था।

इस जीत के साथ ही रिप्ली ने WrestleMania 36 में द क्वीन से मिली हार का भी बदला ले लिया है।रिया रिप्ली दूसरी बार विमेंस चैंपियन बनी हैं। निश्चित ही उनके सामने अब नई चुनौतियां आएंगी। इस आर्टिकल में हम SmackDown विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली के WWE Backlash 2023 में 4 संभावित विरोधियों का अनुमान लगाएंगे।

4- WWE Backlash 2023 में Charlotte Flair और Rhea Ripley का रीमैच हो सकता है

रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में आखिरकार शार्लेट फ्लेयर को मात दे दी है। यह हमेशा ही देखा गया है कि WrestleMania के बाद होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में कंपनी चैंपियनशिप के रीमैच को बुक करती है। WrestleMania 39 के बाद Backlash 2023 का 6 मई को आयोजन होगा।

रिकॉर्ड 14 बार की विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर WWE Backlash में रिया रिप्ली से अपने रीमैच की मांग कर सकती हैं। यहां से इस स्टोरीलाइन का अंत भी हो सकता है। पिछले साल WrestleMania 38 में रोंडा राउजी को हराने के बाद शार्लेट फ्लेयर Backlash 2022 PLE में पूर्व UFC स्टार से SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हार गई थीं।

3- ज़ेलिना वेगा

Road to WrestleMania के दौरान डॉमिनिक और उनके अपने पिता रे मिस्टीरियो की दुश्मनी के बीच में जजमेंट डे के मेंबर्स का सामना कई बार लिगाडो डेल फैंटसमा से हुआ था। दरअसल, सैंटोस इस्कोबार का ग्रुप हॉल ऑफ फेमर को हील फैक्शन से बचाने के लिए आगे आया था।

लिगाडो डेल फैंटसामा की मेंबर ज़ेलिना वेगा Puerto Rico से हैं और कंपनी का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट Backlash भी इसी जगह होना है। ट्रिपल एच स्टार्स के होमटाउन सपोर्ट का पूरा फायदा उठाते हैं। यह बिल्कुल संभव है कि Backlash 2023 में फैंस को रिया रिप्ली vs ज़ेलिना वेगा देखने मिले।

2&1- WrestleMania 39 के बाद दो टॉप फेस सुपरस्टार्स दे सकती हैं रिया रिप्ली को चुनौती

कौन होगा नई चैंपियन के सामने?
कौन होगा नई चैंपियन के सामने?

रिया रिप्ली और राकेल रॉड्रिगेज़ एक-दूसरे से बिल्कुल अनजान नहीं हैं। दोनों ही स्टार्स NXT में आमने-सामने आ चुकी हैं। आखिरी बार रिया और राकेल Royal Rumble 2023 मैच में एक-दूसरे से भिड़ी थीं, जहां रिप्ली ने राकेल को ऐलिमिनेट कर दिया था। बता दें कि इस मुकाबले को बाद में रिया रिप्ली ने जीता था।

WrestleMania 39 के बाद राकेल रॉड्रिगेज़ नई SmackDown चैंपियन को कंफ्रंट करके स्टोरीलाइन की शुरूआत कर सकती हैं। पूर्व विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन भी रिया और राकेल की दुश्मनी में शामिल हो सकती हैं। यह संभव है कि Backlash 2023 में रिया रिप्ली vs लिव मॉर्गन vs राकेल रॉड्रिगेज मैच देखने मिले।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now