4 Superstars जिन्हें WWE तगड़ा पुश देकर Roman Reigns की तरह कंपनी का फेस बना सकता है

Ujjaval
WWE को रोमन रेंस की रिप्लेसमेंट ढूंढनी है
WWE को रोमन रेंस की रिप्लेसमेंट ढूंढनी है

Roman Reigns: WWE में काफी सालों से रोमन रेंस (Roman Reigns) कंपनी के टॉप सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने WWE में नजर आना बहुत कम कर दिया है और वो शायद फिल्मों की ओर अब से ज्यादा ध्यान देंगे। इसी वजह से WWE को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है और उन्हें एक नए टॉप फेस की जरूरत है।

WWE ने पिछले कुछ समय में थ्योरी को जबरदस्त पुश दिया है और वो जरूर ही आगे बड़ा नाम कमाएंगे। हालांकि, उनके अलावा भी कई सुपरस्टार्स हैं जो WWE का अगला टॉप फेस बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रोमन रेंस की तरह तगड़ा पुश देकर WWE उन्हें अगला टॉप स्टार बन सकता है।

4- WWE सुपरस्टार मैडकैप मॉस

मैडकैप मॉस के पास जबरदस्त टैलेंट है और वो आसानी से कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। मॉस ने हैप्पी कॉर्बिन से अलग होने के बाद जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उनके पास काफी अच्छी माइक स्किल्स है और उनका कद भी बढ़िया है। साथ ही वो अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं।

वो रोमन रेंस की तरह ही अगला टॉप स्टार बनने के लिए टोटल पैकेज हैं। इसी वजह से उन्हें आगे जाकर बड़ा पुश दिया जाना चाहिए। वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके पास अभी बढ़िया मोमेंटम है। WWE इस मोमेंटम को जारी रख सकता है और मॉस को पुश दे सकता है।

3- गुंथर

गुंथर ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया है। गुंथर को अपने साइज और शानदार रेसलिंग स्किल्स का फायदा मिलता है। साथ ही उनके पास लुडविग काइजर के रूप में माइक पर बात करने वाला साथी भी मौजूद है। इसी वजह से गुंथर को डेब्यू के कुछ ही समय बाद इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनाया गया।

आगे जाकर भी गुंथर को इसी तरह का पुश मिल सकता है। उनके पास काफी टैलेंट है और बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर अपना दबदबा बनाने की ताकत है। इसी वजह से उन्हें भी रोमन रेंस के स्तर का पुश मिल सकता है। फैंस उन्हें जरूर टीवी पर टॉप टाइटल्स के साथ देखना पसंद करेंगे।

2- सिएम्पा

सिएम्पा मौजूदा समय में नए सुपरस्टार्स के मेन रोस्टर डेब्यू के मामले में सबसे अनुभवी सुपरस्टार हैं। उनके पास रेसलिंग का काफी ज्यादा अनुभव है और उन्हें NXT में टॉप स्टार की तरह पुश मिला था। हर एक फैन उनसे काफी अच्छे से परिचित है और इसी वजह से उन्हें टॉप स्टार बनाना बढ़िया निर्णय रहेगा।

वो अपनी जबरदस्त फिजिक और रेसलिंग स्किल्स से फैंस का ध्यान खींच सकते हैं। सिएम्पा के पास अभी द मिज़ का साथ भी है और उनके साथ रहने से जरूर कुछ हद तक पूर्व NXT चैंपियन को फायदा मिलेगा। वो रोमन रेंस की जगह लेने के लिए अच्छा विकल्प रह सकते हैं क्योंकि WWE को उनपर ज्यादा ध्यान नहीं देना होगा। इसका बड़ा कारण यह है कि उनके पास पहले ही काफी अनुभव है।

1- रिडल

रिडल ने पिछले कुछ महीनों में साबित किया है कि वो कंपनी के टॉप फेस बन सकते हैं। उनके पास अच्छा कैरेक्टर, माइक स्किल्स और लुक है। साथ ही वो लगातार अच्छे मैच देने में सक्षम रहते हैं। रिडल ने रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में साबित किया था कि उन्हें पुश मिलना चाहिए।

रिडल को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसी वजह से WWE को इस पूर्व UFC सुपरस्टार को रोमन रेंस की तरह पुश देना चाहिए। यह काफी अच्छा निर्णय होगा और इससे शायद ही WWE को कोई नुकसान होगा। रिडल ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से लगातार खुद को बेहतर सुपरस्टार के रूप में प्रस्तुत किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now