4 मौजूदा WWE Superstars जो हॉलीवुड में अपनी जगह बना सकते हैं

कई WWE स्टार्स हॉलीवुड में अपनी जगह बना सकते हैं
कुछ WWE सुपरस्टार्स के पास बढ़िया एक्टिंग स्किल्स हैं

WWE: WWE स्टार्स सिर्फ रिंग में रेसलिंग करते हुए ही नज़र नहीं आते हैं। WWE इस दौरान अपनी स्टोरीलाइंस और प्रोमो सैगमेंट्स पर भी काफी ज्यादा ध्यान देता है। इस स्किल की वजह से फैंस उन्हें रिंग में लगातार देखना पसंद करते हैं। WWE स्टार्स अपनी एक्टिंग पर काफी ज्यादा काम करते हैं।

कई WWE सुपरस्टार्स हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता जैसे स्टार्स कई हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। कुछ अन्य सुपरस्टार्स भी उनकी राह पर जा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो आने वाले समय में हॉलीवुड में अपनी जगह बना सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार Charlotte Flair

youtube-cover

WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर ने अपने इन-रिंग करियर में काफी कुछ हासिल किया है। वो WWE की सबसे महान विमेंस रेसलर्स में से एक हैं। शार्लेट फ्लेयर आने वाले समय में अगर रेसलिंग छोड़कर हॉलीवुड में जाने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें भी काफी ज्यादा सफलता मिल सकती है।

शार्लेट फ्लेयर दो फिल्मों और एक टीवी शो में नज़र आ चुकी हैं। वो 2021 में रिवाइवल ऑफ पुन्की ब्रूस्टर शो में दिखाई दी थीं। पूर्व WWE चैंपियन और हॉलीवुड स्टार बतिस्ता का मानना है कि शार्लेट फ्लेयर आने वाले समय में हॉलीवुड में अपनी जगह बना सकती हैं।

3- बैकी लिंच

youtube-cover

WWE में अपनी जगह बनाने के बाद बैकी लिंच ने सिल्वर स्क्रीन पर भी धमाल मचाना शुरू कर दिया है। वो द मरीन 6 मूवी में नज़र आई थीं। इस फिल्म में वो एक विलन के रूप में दिखाई दी थीं। उन्होंने 2021 की एनिमेटेड फिल्म रंबल में एक्सहैमर कैरेक्टर को अपनी आवाज दी थी।

लिंच हिट टीवी सीरीज यंग रॉक का भी हिस्सा रही हैं, जहां उन्होंने अमेरिकी गायक सिंडी लॉपर का कैरेक्टर प्ले किया था। ऐसा माना जा रहा था कि बैकी लिंच मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इटर्नल्स मूवी से डेब्यू करने वाली थीं लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया था।

2- द मिज़

पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं
पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं

द मिज़ इस समय WWE के सबसे सम्मानित स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने टीवी शोज़ और फिल्में, दोनों ही जगहों पर अपना नाम कमाया है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें द मरीन फिल्म की फ्रैंचाइज शामिल है। इस मूवी में उन्होंने जेक कार्टर की भूमिका निभाई थी।

वो रियालिटी टीवी सीरीज़ मिज़ एंड मिसेज में भी नज़र आ चुके हैं। हाल ही में द मिज़ ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अब WWE में उन्हें मजा नहीं आ रहा है। इसी वजह से वो अब हॉलीवुड में शिफ्ट होना चाहते हैं। ऐसे में फैंस उन्हें आने वाले समय में ज्यादा फिल्मों में भी देख सकते हैं।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस के पास दो वर्ल्ड टाइटल्स हैं
रोमन रेंस के पास दो वर्ल्ड टाइटल्स हैं

रोमन रेंस इस समय प्रो-रेसलिंग के सबसे बड़े स्टार के रूप में देखे जा रहे हैं। रेंस अपने लुक की वजह से काफी ज्यादा फेमस हैं। फैंस का मानना है कि फ्यूचर में रोमन रेंस भी अपने कजिन द रॉक की तरह हॉलीवुड में जगह बना सकते हैं।

रोमन रेंस टीवी शोज़ और एक मूवी में नज़र आ चुके हैं। उन्होंने द रॉक की फास्ट एंड फ्यूरियस स्पिन ऑफ फिल्म हॉब्स एंड शॉ में डेब्यू किया था। फैंस को लगता है कि रोमन रेंस भी आने वाले समय में हॉलीवुड में नाम कमा सकते हैं। फिलहाल रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now