WWE के मौजूदा चैंपियन ने बनाया नया टैटू, सोशल मीडिया पर मची धूम

Enter caption

एलेक्सा ब्लिस हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस समय वो अपने नए टैटू के कारण चर्चा में है। उन्होंने दो नए टैटू बनाए है। वैसे एलेक्सा को टैटू काफी पसंद हैं। ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट कर एलेक्सा ने इसके बारे में बताया है। पिछले साल अपने बैक पर एलेक्सा ब्लिस ने एक शानदार टैटू बनाया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अब एलेक्सा ने दो और नए टैटू की तस्वीर पोस्ट की। एलेक्सा ने शानदार कैप्शन भी इस बारे में लिखा है।

यह भी पढ़ें: 6 बड़े WWE रेसलर्स जिनकी लोकप्रियता चैंपियनशिप जीतने के बाद कम हो गई

तस्वीर में आप देख सकते हैं एलेक्सा ने कितना शानदार टैटू एक बार फिर बनाया है। एक टैटू में उन्होंने लिखा है कि अगर हम एक दूसरे के दिल की आवाज सुन लेते। दूसरे टैटू में एस्ट्रोलॉजिकल सिंबल उन्होंने बनाया है। अगर देखा जाए तो दस टैटू अभी तक एलेक्सा बना चुकी हैं। एलेक्सा ब्लिस का इस समय स्मैकडाउन में जलवा है। निकी क्रॉस के साथ उन्होंने स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में डैना ब्रूक और कार्मेला को उन्होंने हराकर चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। रेसलमेनिया में भी इऩ दोनों ने जीत हासिल की थी। एलेक्सा ब्लिस ने हमेशा चैंपियन सुपरस्टार की तरह अभी तक काम किया हैं।

मेन रोस्ट में जब से एलेक्सा ने कदम रखा है वो किसी ना किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। विमेंस डिवीजन में वो टॉप की सुपरस्टार हैं। ज्यादातर हील किरदार उन्होंने निभाया है। और काफी अच्छा काम हर बार उन्होंने किया है। उनका साथ निकी क्रॉस ने इस समय दिया है। फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैंं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

App download animated image Get the free App now