"तुम यह चीज़ नहीं समझ पाओगे", WWE Superstar Becky Lynch ने Sportskeeda को मजेदार ट्वीट करते हुए किया ट्रोल

WWE दिग्गज स्टीव ऑस्टिन, बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस की बैकस्टेज तस्वीर
WWE दिग्गज स्टीव ऑस्टिन, बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस की बैकस्टेज तस्वीर

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार ट्वीट किया है। दरअसल, Sportskeeda Wrestling के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। बैकी लिंच ने इसपर मजाकिया तरह से जवाब दिया।

WWE WrestleMania 38 में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में ब्लेयर को बड़ी जीत मिली थी। इसके बाद Raw के एपिसोड में बैकी लिंच नजर नहीं आईं। WrestleMania 38 की कई सारी बैकस्टेज तस्वीरें WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की थी।

इसमें से एक तस्वीर को Sportskeeda Wrestling के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। इस तस्वीर में बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन नजर आ रहे थे। तीनों दिग्गज सुपरस्टार्स हँसते हुए और बात करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी तस्वीर को लेकर Sportskeeda Wrestling ने फैंस से सवाल किया कि 'आपको क्या लगता है, वो किस चीज़ के बारे में बात कर रहे हैं?'

यह रहा Sportskeeda Wrestling का ट्वीट:

इसपर पूर्व Raw और SmackDown विमेंस चैंपियन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जवाब देते हुए सभी को ट्रोल किया। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वो काफी बड़ी चीज़ के बारे में बात कर रहे हैं और इसे वो समझ नहीं पाएंगे।

बैकी लिंच हमेशा ही अपने खतरनाक जवाबों के लिए जानी जाती हैं और इसी वजह से उनके हील कैरेक्टर में लगातार सुधार आता रहा है।

WWE में एक बार फिर बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच मैच होगा?

बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच फैंस को मुकाबला पसंद आया था। हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या फिर से इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच होगा या नहीं। WWE का अगला बड़ा इवेंट WrestleMania Backlash है और इसके लिए 'बिग टाइम बैक्स' को एडवर्टाइज किया जा रहा है। वो इस इवेंट में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच लड़ सकती हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

App download animated image Get the free App now