WWE Raw में इस हफ्ते विवादित जीत के बाद बैकी लिंच की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने किया ट्वीट
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने किया ट्वीट

WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते बैकी लिंच (Becky Lynch) ने अपनी चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ डिफेंड की। इस मैच का विवादित अंत रहा और बैकी लिंच ने अलग अंदाज में जीत हासिल की। शो की शुरूआत में ही ये मैच हुआ और करीब आधे घंटे चला। दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बैकी लिंच ने इस विवादित जीत के बाद ट्विटर पर पहली प्रतिक्रिया दी है। बैकी लिंच ने कह दिया है कि उनके लिए जीत मायने रखती हैं।

WWE Raw में इस हफ्ते बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच हुआ शानदार मैच

बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच टाइटल मैच का ऐलान पहले ही कर दिया था। ये मैच भी शानदार रहा लेकिन अंत अलग ही था। दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छे मूव्स का इस्तेमाल इस मैच में किया। मैच के अंत में बैकी लिंच को KOD देने के लिए पूरी तरह बियांका ब्लेयर तैयार थीं लेकिन सफल नहीं हो पाई। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को एक्सपोज टर्नबकल पर धकेल दिया था और उनके टाइट्स को पकड़कर पिन कर दिया। इस दौरान रेफरी जो चीज़ हुई वो सब नहीं देख पाए। बैकी लिंच ने इस तरह अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

फैंस इस मैच में किसी सुपरस्टार की क्लीन जीत चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बियांका ब्लेयर के पास टाइटल जीतने का इस बार अंतिम मौका था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बियांका ब्लेयर को शायद अब टाइटल के लिए मौका नहीं मिलेगा। बैकी लिंच की नई फ्यूड को भी इस हफ्ते टीज कर दिया गया हैं। लिव मॉर्गन शायद अब बैकी लिंच को चुनौती देंगी। बैकस्टेज में बैकी लिंच इंटरव्यू दे रही थीं और लिव मॉर्गन ने इसे रोक दिया। हालांकि दोनों के बीच कोई बातचीत इस दौरान नहीं हुई। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते इनके बीच क्या होगा।

खैर बैकी लिंच ने एक बार फिर अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड कर ली हैं। लिंच का ये टाइटल रन शानदार रहेगा। WWE ने उनके लिए खास प्लान तैयार किए है। इस साल शायद बैकी लिंच चैंपियन बनीं रहेंगी। अगले हफ्ते रेड ब्रांड में अब लिव मॉर्गन के साथ बैकी लिंच की राइवलरी शुरू हो सकती हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now