WWE SmackDown में हुआ मौजूदा चैंपियन का सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने कंपनी के ऊपर लगाए आरोप

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा बयान सामने आया

Dutch Mantell: बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) इस समय WWE रोस्टर में सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार्स में से एक हैं। WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते मौजूदा रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन ब्लेयर का सैगमेंट हुआ था। दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने इसकी आलोचना की है।

बियांका ब्लेयर ने चैंपियन के रूप में 400 दिन पूरे कर लिए। पिछले महीने WWE WrestleMania 39 में उन्होंने ओस्का को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। हालांकि फैंस इस रिजल्ट से खुश नहीं थे। WWE Backlash 2023 में कुछ दिन पहले ब्लेयर ने इयो स्काई को हराया। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था।

SmackDown में इस हफ्ते बियांका ब्लेयर का सेलिब्रेशन सैगमेंट हुआ था। ये सैगमेंट बहुत ही बेकार था। सेलिब्रेशन से पहले ही ओस्का ने एंट्री कर ली। उन्होंने ब्लेयर पर ग्रीन मिस्ट फेंक दिया था। Sportskeeda Smack Talk पर डट मेंटल ने इस सैगमेंट को लेकर कहा,

ये क्या सैगमेंट WWE ने शो में रखा था। यदि आप चेहरे पर किसी चीज से टकराते हैं तो फिर वहां पर आपको अपने ज्ञान का प्रयोग करना चाहिए। आपको अपनी आंखें पकड़नी होंगी, आप हर जगह और वहां पर तो खासतौर पर फ्लॉप नहीं होंगे। बैक में दो मेडिक्स भी थे, वो उन्हें छू भी नहीं रहे थे। मुझे इस बारे में नहीं पता। बस नीचे फर्श पर गिर गए, मैं चाहता हूं कि आप फर्श पर जाएं और मछली की तरह इधर-उधर फड़फड़ाना शुरू करें।

youtube-cover

WWE में Bianca Belair ने अभी तक अच्छा काम किया

बियांका ब्लेयर ने अभी तक WWE में अच्छा काम किया। कंपनी ने उनके ऊपर भरोसा जताया। कुछ अच्छे रेसलर्स के साथ उनकी शानदार राइवलरी रही। फैंस ने भी उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। ओस्का ने इस बार उनके सेलिब्रेशन में खलल डाल दिया। उन्होंने ब्लेयर पर ग्रीन मिस्ट फेंक दिया था। इस बात से ब्लेयर भी जरूर गुस्से में होंगी। ऐसा लग रहा है कि आगे इन दोनों के बीच राइवलरी देखने को मिलेगी।

WWE Night of Champions का आयोजन 27 मई को होगा। यहां पर ब्लेयर और ओस्का के बीच शायद फैंस को मुकाबला देखने को मिलेगा। कंपनी द्वारा जल्द ही इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now