"John Cena द्वारा दी गई सलाह से मुझे सफलता मिली"-WWE के पूर्व चैंपियन ने दिग्गज को लेकर दिया बड़ा बयान

WWE में जॉन सीना का बहुत बड़ा नाम रहा
WWE में जॉन सीना का बहुत बड़ा नाम रहा

WWE में जॉन सीना (John Cena) का बहुत बड़ा नाम रहा। 16 बार वो वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। अब पार्ट टाइमर की भूमिका वो निभा रहे हैं। WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने इस बार जॉन सीना को लेकर बड़ा बयान दिया। बियांका ब्लेयर ने बताया कि जॉन सीना ने उन्हें क्या सलाह दी थी।

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने जॉन सीना को लेकर दिया बड़ा बयान

पिछले साल बियांका ब्लेयर ने विमेंस रंबल मैच जीता था। अभी तक मेन रोस्टर में बियांका ब्लेयर का प्रदर्शन शानदार रहा। बियांका ब्लेयर ने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी।WrestleMania 37 को बियांका ब्लेयर ने हेडलाइन किया था। रिंग में फैंस उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर करते हैं। SunSport को हाल ही में बियांका ब्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। बियांका ब्लेयर ने कहा,

जॉन सीना की सलाह से मुझे टॉप पर पहुंचने की प्रेरणा मिली। सीना ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जॉन सीना ने बताया कि तुम्हारे पास बिना टाइटल के साथ आगे बढ़ने का मौका है। उन्होंने कहा कि फैंस तुम्हारे पीछे खड़े रहेंगे। ये सब सुनकर मुझे काफी अच्छा लगा और मेरी मानसिकता में बदलाव आया। मेनिया में मैंने इन बातों का प्रयोग किया। अब मुझे पता चल गया कि मेनिया और मेन इवेंट में काम कैसा किया जाता है। सीना की वजह से ही शायद आज मुझे इतनी सफलता मिली।

बियांका ब्लेयर के लिए पिछला साल बहुत अच्छा रहा। WWE ने भी बियांका ब्लेयर को अच्छा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। बियांका ब्लेयर का मौजूदा रन काफी अच्छा अभी तक रहा। फैंस भी बियांका ब्लेयर को शानदार अंदाज में सपोर्ट करते हैं। WWE Elimination Chamber का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। 6 विमेंस के बीच चैंबर मैच यहां पर देखने को मिलेगा। इस मैच का हिस्सा बियांका ब्लेयर भी रहेंगी। सबसे अंत में बियांका ब्लेयर की एंट्री होगी। बियांका ब्लेयर ने कुछ दिन पहले बैकी लिंच को मेनिया के लिए चुनौती भी दी थी। अगर इन दोनों का मुकाबला मेगा इवेंट में होगा तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now