Royal Rumble 2023 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया, WWE ने लिया अहम फैसला?

WWE अपने बड़े इवेंट के लिए अभी से प्लानिंग कर रहा है
WWE अपने बड़े इवेंट के लिए अभी से प्लानिंग कर रहा है

WWE Royal Rumble 2023 के आयोजन में अभी काफी ज्यादा समय है। हालांकि, अभी से बड़े इवेंट को लेकर खबरें सामने आ रही है। WWE अपने इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन शायद स्टेडियम में कराना चाहता है। इस चीज़ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है और देखकर लग रहा है कि साल की शुरुआत धमाकेदार तरीके से होगी।

WWE Royal Rumble 2023 के आयोजन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है

Royal Rumble असल में WWE के सबसे पुराने इवेंट्स में से एक है। इस इवेंट का पहली बार आयोजन 1988 में हुआ था और इसके बाद लगातार हर साल बड़ा शो देखने को मिल रहा है। यह WWE का एक अहम इवेंट है और यहां से WrestleMania सीजन की शुरुआत होती है। कई सारे दिग्गजों का करियर Royal Rumble की वजह से पूरी तरह बदला है।

इस इवेंट का आयोजन साल की शुरुआत में होता है। जनवरी के महीने के अंतिम दिनों में शो देखने को मिलता है। इस साल का शो सैंट लुइस, मिसौरी में मौजूद अमेरिका सेंटर के द डोम में देखने को मिला था। WWE का Royal Rumble 2022 इवेंट सफल रहा था और वो अगले साल के शो को भी रोचक बनाना चाहते हैं।

अभी से इस चीज़ की तैयारी शुरू हो गई है। Fightful Select के शॉन रॉस सैप के अनुसार 2023 के WWE Royal Rumble का आयोजन सैंट एंटोनिओ, टेक्सस में मौजूद अलामोडोम में हो सकता है। WWE ने यहां पहले भी दो बार इस इवेंट को बुक किया है। दरअसल, 1997 और 2017 के Royal Rumble इवेंट्स भी यही देखने को मिले थे।

अभी आधिकारिक रूप से कुछ तय नहीं हुआ है और अगले कुछ महीनों में इस चीज़ को लेकर जानकारी मिल सकती है। सैप ने यह भी बताया कि न्यू ओर्लांस और सीएटल दोनों ने भी इस इवेंट को होस्ट करने में रुचि दिखाई है। WWE को जिस भी जगह पर रहते हुए फायदा मिलेगा, वो उसी जगह पर इवेंट का आयोजन करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now