WWE SmackDown में फेमस Superstar की  गैरमौजूदगी को लेकर आया बड़ा अपडेट

WWE SmackDown में शॉट्जी काफी समय से नजर नहीं आ रही हैं
WWE SmackDown में शॉट्जी काफी समय से नजर नहीं आ रही हैं

WWE SmackDown के एपिसोड्स में काफी समय से शॉट्जी (Shotzi) नजर नहीं आई हैं। उन्होंने 2022 में सिर्फ दो बार टीवी पर मैच लड़ा है और यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। वो 2022 के विमेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच का हिस्सा थीं। इसके आलावा उन्होंने 25 फरवरी को स्मैकडाउन (SmackDown) में साशा बैंक्स (Sasha Banks) के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ा था। इस मैच में उनकी हार हुई थी।

शॉट्जी इसके बाद से WWE में नजर नहीं आई हैं। Ringside News ने उनकी गैरमौजूदगी पर एक अहम खबर दी है। उन्होंने बताया है कि शॉट्जी का उपयोग नहीं हो रहा है लेकिन वो लगातार SmackDown के एपिसोड्स में बैकस्टेज मौजूद रहती हैं। साथ ही यह बात भी साफ हुई कि कंपनी में हर कोई उन्हें पसंद करता है।

WrestleMania के पहले उनका उपयोग नहीं हुआ और वो इवेंट में भी नजर नहीं आईं। साथ ही WrestleMania 38 के बाद SmackDown के एपिसोड में भी उनकी वापसी नहीं हुई। देखकर लग रहा है कि इस समय WWE के पास पूर्व NXT सुपरस्टार के लिए कोई प्लान्स नजर नहीं आ रहे हैं। इस समय शॉट्जी के WWE के साथ रिश्ते अच्छे हैं।

WWE WrestleMania के बाद SmackDown के विमेंस डिवीजन में बड़ा बदलाव हो रहा

SmackDown में शॉट्जी के लिए प्लान्स नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, WWE दूसरे सुपरस्टार्स को लाकर ब्लू ब्रांड को मजबूत कर रहा है। WrestleMania 38 के बाद SmackDown के एपिसोड में पूर्व NXT विमेंस चैंपियन रेचल रॉड्रिगेज का मेन रोस्टर डेब्यू देखने को मिला। इसके आलावा लेसी इवांस की वापसी का वीडियो पैकेज दिखाया गया।

लेसी के कैरेक्टर में बदलाव आया है और देखकर लग रहा है कि वो बेबीफेस के तौर पर रिटर्न करने वाली हैं। SmackDown के विमेंस डिवीजन में दो सुपरस्टार्स को जोड़ा गया है लेकिन कंपनी के पास शॉट्जी के लिए कोई प्लान्स नहीं है। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। हो सकता है कि आने वाले कुछ एपिसोड्स में उनकी वापसी हो।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

App download animated image Get the free App now