WWE दिग्गज Roman Reigns को निशाने पर लेते हुए UFC दिग्गज ने Paul Heyman द्वारा कहे गए कड़े शब्दों का दिया जवाब

Pankaj
WWE दिग्गज को ट्वीट का मिला जवाब
WWE दिग्गज को ट्वीट का मिला जवाब

Roman Reigns: WWE के अब बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) बन चुके हैं। हाल ही में एंडेवर कंपनी ने WWE को खरीद लिया है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में कंपनी को बहुत सफलता मिली। कुछ लोगों का कहना है कि ये सब रेंस की वजह से हुआ। कुछ लोगों का सुझाव है कि एंडेवर कंपनी का फेस बनाने के लिए रेंस की क्षमता वाला एक स्टार चाहता है। UFC दिग्गज कॉनर मैक्ग्रेगर (Conor McGregor) ने अब WWE को लेकर मैसेज किया है।

WWE का 51 प्रतिशत हिस्सा अब एंडेवर के पास है। वहीं WWE के पास अब 49 प्रतिशत शेयर रहेंगे। आपको बता दें एंडेवर वो ही कंपनी है जिसके पास UFC की कमान भी है। एंडवेर ने UFC को साल 2016 में खरीदा था। जिसकी नेटवर्थ इस समय 12.1 बिलियन डॉलर है। अब UFC और WWE साथ में काम करेंगे। दोनों की नेटवर्थ मिला देंगे तो ये करीब 21 बिलियन डॉलर हो जाएगी।

हाल ही में पॉल हेमन ने एक ट्वीट किया। उन्होंने UFC को टैग करते हुए "Roman Reigns wannabe" लिखा। इसके जवाब में कॉनर ने भी अनोखा ट्वीट किया। उन्होंने रूको और देखो आगे क्या होता है कहा।

कॉनर मैक्ग्रेगर के लिए WWE के दरवाजे अब पूरी तरह खुल चुके हैं। कई बार इंटरव्यू में वो ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के खिलाफ मैच की बात कह चुके हैं। WWE में उनकी एंट्री को लेकर भी चर्चा बनी रहती है। अब शायद फ्यूचर में ये देखने को मिल सकता है। फैंस की उनके ऊपर अब नजरें जरूर होंगी।

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस को मिली थी शानदार जीत

रोमन रेंस को पिछले तीन साल से कोई पिन नहीं कर पाया है। 945 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए है। हाल ही में WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराया था। दोनों के बीच अच्छा मैच देखने को मिला था। हालांकि रेंस का साथ इस मैच में अंत में सोलो सिकोआ ने दिया। उनकी वजह से ही रेंस अपना टाइटल रिटेन कर पाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now