WWE SummerSlam 2023 के बाद Roman Reigns के भाई के 2 नए प्रतिद्वंदियों का नाम आया सामने, दिग्गज ने कही बड़ी बात

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई खास प्रतिक्रिया

Solo Sikoa: WWE में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का भविष्य अब सबसे उज्ज्वल प्रतीत होता है। आने वाले समय में वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। डेव मैल्टज़र ने इस बार सिकोआ के लिए WWE की समरस्लैम (SummerSlam) के बाद की योजनाओं के बारे में बात की और कहा कि सोलो के रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ सिंगल्स मैच हो सकते हैं।

SummerSlam में जे उसो और रोमन रेंस का मैच पक्का लग रहा है। रोमन रेंस का साथ इस समय सोलो सिकोआ दे रहे हैं। WWE Money in the Bank 2023 में कुछ दिन पहले रेंस और सिकोआ का सामना द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने अंत में रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उसोज़ की हालत रोमन और सोलो ने खराब की थी। हालांकि मेन इवेंट में जे उसो ने बदला लिया था। साथ ही साथ उन्होंने रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की।

डेव मैल्टज़र ने कहा कि SummerSlam में फोकस रोमन रेंस और जे उसो पर होगा। हालांकि इसके बाद की कहानी सोलो सिकोआ के इर्द-गिर्द घूमती है।

सबकुछ जे उसो और रोमन रेंस के ऊपर केंद्रित करने की जरूरत नहीं है। जे बड़ा हिस्सा है। लेकिन वो सोलो पर इतना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, सिर्फ आपको बता रहे हैं क्योंकि मुझे लगता है कि जब वह रोमन और सोलो में आते हैं तो उन्होंने और भी बड़ा शिखर जीता है और शायद जे और सोलो किसी बिंदु पर, आप हर तरीसे के ऐसा कर सकते हैं।

क्या WWE रिंग में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला होगा?

कुछ रिपोर्ट्स में पहले ही कहा गया है कि रेंस और सोलो सिकोआ के बीच आगे राइवलरी देखने को मिल सकती है। ऐसा हुआ तो फिर सिकोआ को वहां से बड़ा पुश मिल सकता है। अभी तक मेन रोस्टर में उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। WWE ने भी सोलो के लिए जरूर कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now