"WWE Superstar Roman Reigns से AEW Superstar को बहुत चीजें सीखनी चाहिए"- दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई

Disco Inferno: दिग्गज डिस्को इन्फर्नो (Disco Inferno) ने AEW के राइजिंग सुपरस्टार जेमी हेयटर (Jamie Hayter) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) से उन्हें क्या चीजें सीखनी चाहिए। हेयटर अब क्राउड में बहुत पॉपुलर हो गईं है। हालांकि उन्हें बहुत लेट पुश कंपनी द्वारा दिया गया।

WCW दिग्गज डिस्को इन्फर्नो ने दिया बहुत बड़ा बयान

हाल ही में हेयटर की विनिंग स्ट्रीक भी जबरदस्त रही। अब रेसलिंग की दुनिया में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया। Keepin' it 100 के हालिया एपिसोड में डिस्को इन्फर्नो ने हेयटर को लेकर अपना बयान दिया। साथ ही उन्होंने WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का नाम भी लिया। उन्होंने कहा,

हेयटर को कुछ चीजें रोमन रेंस से सीखनी चाहिए। देखो रोमन रेंस की एंट्रेंस कितनी लंबी है? हेयटर को भी कुछ ऐसा ही करना होगा। उन्हें रिंग में अपने कदम जल्दी रखने होंगे। अगर आप रिंग में जल्दी नहीं आएंगे तो नुकसान है। आपका मैच छोटा हो जाएगा। अगर उन्हें स्टार बनना है तो स्टार की तरह एक्ट भी करना होगा।

youtube-cover

वैसे हेयटर ने अभी तक अच्छा काम किया। फ्यूचर में वो बहुत बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं। रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें 800 दिन से ज्यादा हो गए। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। हाल ही में Crown Jewel 2022 में रेंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ हुआ था। इस मैच में रेंस की हालत जरूर खराब हो गई थी। लोगन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर दी। हालांकि अंत में द उसोज और सोलो सिकोआ की वजह से रोमन ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

रोमन के लिए WWE ने आगे भी बड़ा प्लान तैयार किया होगा। अभी उनका चैंपियनशिप रन लंबा चलेगा। आगे जाकर उनके और भी तगड़े मुकाबले होंगे। रोमन की वजह से द उसोज और सोलो सिकोआ को भी फायदा हो रहा है। वैसे रेंस की सफलता के पीछे पॉल हेमन का बड़ा हाथ रहा। ये बात खुद कई बार रोमन रेंस भी कह चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now