WWE दिग्गज का फेमस Superstar को लेकर आया बड़ा बयान, Roman Reigns और Bloodline द्वारा हमले के बाद 3 महीने तक रहेंगे बाहर?

WWE दिग्गज ने शिंस्के नाकामुरा और रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात
WWE दिग्गज ने शिंस्के नाकामुरा और रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात

WWE SmackDown में रोमन रेंस (Roman Reigns) दिखाई नहीं दिए थे और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में द उसोज़ (The Usos) की रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और रिडल (Riddle) के साथ दुश्मनी आगे बढ़ी। दोनों टीमों के बीच भविष्य में टाइटल यूनिफिकेशन के लिए मैच होगा। WWE ने उसोज़ और RK-Bro के बीच स्टोरीलाइन जारी रखी। हालांकि, रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) शो में नजर नहीं आए।

WWE दिग्गज ने रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा की गैरमौजूदगी को लेकर दिया बड़ा बयान

youtube-cover

पिछले हफ्ते रोमन रेंस के प्रोमो सैगमेंट में शिंस्के नाकामुरा दिखाई दिए थे। बाद में उसोज़ ने उनपर हमला कर दिया था। लग रहा था कि SmackDown में नाकामुरा नजर आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। Sportskeeda Wrestling के Smack Talk पर WWE दिग्गज डच मेंटल ने कई चीज़ों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि नाकामुरा कुछ समय तक नजर नहीं आएंगे। मेंटल ने कहा :

"नहीं, और (जब WWE ने शिंस्के नाकामुरा पर हुए हमले की चीज़ को आगे नहीं बढ़ाया तो) उन्होंने कुछ खराब नहीं किया। मुझे नाकामुरा का वो सैगमेंट समझ नहीं आया; हमने पिछले हफ्ते भी इस चीज़ के बारे में बात की थी। वो उन्हें थोड़े समय का आराम दे रहे हैं। हम शायद उन्हें तीन महीनों तक नहीं देखेंगे।"

WWE ने रोमन रेंस का नाम SmackDown में लिया था लेकिन वो SmackDown के दौरान नजर नहीं आए थे। इसी वजह से दिग्गज निराश थे। डच ने आगे बात करते हुए कहा:

"हमें वो नहीं दिखे। हमने उनका नाम देखा! और सोचा था, 'ठीक है, वो आएंगे।' और उन्होंने कभी नहीं कहा था कि वो आएंगे। हालांकि, आपने उनका नाम देखा था। वो (द उसोज़) उनके कमरे में गए और रोमन रेंस से बात की। इससे आपने सोचा होगा कि हमें वो आगे शो में देखने को मिलेंगे लेकिन अचानक से शो खत्म हो जाता है और वो नहीं आते हैं।

अब देखना होगा कि रोमन रेंस का अगला विरोधी कौन रहता है। कुछ समय पहले तक लग रहा था कि नाकामुरा उनके अगले विरोधी रहेंगे लेकिन अब उम्मीदें कम हो गई है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

App download animated image Get the free App now