WWE Crown Jewel में Roman Reigns के खिलाफ हारने वाले Superstar ने लूटी वाहवाही, फीमेल रेसलर ने बढ़ाया हौसला

Pankaj
WWE सुपरस्टार लोगन पॉल को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार लोगन पॉल को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई

Logan Paul: Crown Jewel इवेंट में कुछ दिन पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। ये मैच जबरदस्त रहा। खासतौर पर पॉल ने इस बार रेंस की हालत खराब कर दी थी। बुरी खबर ये रही कि इस मैच में पॉल को कुछ इंजरी भी आ गई। WWE सुपरस्टार ब्रुकलिन बार्लो ने अब खास संदेश पॉल को दिया है।

WWE सुपरस्टार ब्रुकलिन बार्लो ने लोगन पॉल को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

ब्रुकलिन बार्लो NXT लेवल अप में काम कर रही हैं। WWE फैंस को अभी तक उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता लेकिन अच्छे मुकाबले वो लड़ चुकी हैं। Crown Jewel में धमाकेदार मैच लड़ने के बाद लोगन पॉल ने सोशल मीडिया पर अपनी इंजरी के बारे में बताया। पॉल के ट्वीट का जवाब ब्रुकलिन ने दिया। उन्होंने पॉल को प्रोत्साहन दिया है।

WWE में लोगन पॉल का ये तीसरा मुकाबला था। तीसरे ही मैच में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। फैंस को उनका ये मुकाबला बहुत अच्छा लगा। रोमन रेंस को इस बार चैंपियनशिप रिटेन करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। द उसोज और सोलो सिकोआ ने उन्हें एक बार फिर बचा लिया। इस मैच में लोगन पॉल के भाई जेक पॉल भी नज़र आए थे। दोनों सुपरस्टार्स के बीच करीब 25 मिनट का ये मुकाबला हुआ था। सऊदी अरब में पहली बार कोई चैंपियनशिप मैच इतना लंबा हुआ था।

लोगन पॉल शायद अब कुछ समय तक रिंग में नज़र नहीं आएंगे। ज्यादा इंजरी की वजह से वो अब रेस्ट करेंगे। अब देखना होगा कि वापसी के बाद उनके लिए WWE का क्या प्लान रहेगा। लोगन ने अब WWE का भरोसा हासिल कर लिया है। कंपनी को भी पता चल गया है कि अब पॉल बड़े मैचों का हिस्सा बन सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो आने वाले समय में कुछ बड़े मुकाबलों में पॉल नज़र आ सकते हैं। वहीं रोमन रेंस के नए दुश्मन का ऐलान भी जल्द ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कर दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now