WWE Raw से पहले पूर्व चैंपियन ने Seth Rollins के ऊपर कसा तंज, 3 दुश्मनों के साथ राइवलरी को लेकर बनाया निशाना

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: WWE WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मैकइंटायर इस समय हील के रूप में अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। वो लगातार सैथ रॉलिंस का मनोबल गिराने के लिए उनके ऊपर तंज कस रहे हैं। इस बार रॉ (Raw) से पहले उन्होंने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

रोड टू WrestleMania 40 के दौरान इस समय सैथ रॉलिंस तीन दुश्मनों के साथ राइवलरी में चल रहे हैं। मैकइंटायर के अलावा उन्हें द रॉक और सैथ रॉलिंस का सामना भी करना है, इसमें कोडी रोड्स उनका साथ देंगे।

ड्रू मैकइंटायर कह चुके हैं कि रॉलिंस को उनके खिलाफ राइवलरी में ध्यान देना चाहिए। हालांकि, रॉलिंस ने भी तक उनकी बिल्कुल भी नहीं सुनी। अब ड्रू ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके द्वारा वो रॉलिंस पर निशाना साध रहे हैं। इस वीडियो के जरिए ड्रू कह रहे हैं कि रॉलिंस को तीनों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ेगा।

सैथ रॉलिंस एक ही साथ रोमन रेंस, द रॉक और ड्रू मैकइंटायर के साथ लड़ रहे हैं।

इस हफ्ते Raw में सीएम पंक की वापसी भी होगी। रेड ब्रांड का ये एपिसोड शिकागो में होगा। पंक और ड्रू मैकइंटायर का आमना-सामना भी हो सकता है। Royal Rumble 2024 में अंतिम बार एक्शन में पंक दिखाई दिए थे। इस मैच में वो इंजर्ड हो गए थे। इसके बाद से वो एक्शन से दूर हो गए थे। मैकइंटायर तब से लगातार उनके ऊपर निशाना साध रहे हैं। पंक इस बार उन्हें निशाने पर ले सकते हैं।

क्या WWE WrestleMania 40 में चैंपियन बन पाएंगे ड्रू मैकइंटायर?

साल 2020 में हुए WrestleMania में मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। उस समय कोविड के कारण फैंस एरीना में मौजूद नहीं थे। ड्रू को फैंस को खास मोमेंट नहीं मिल पाया। WrestleMania 40 में उन्हें ये मोमेंट मिल सकता है। सैथ रॉलिंस को हराकर वो नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रॉलिंस मेनिया के बाद ब्रेक पर जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इसका फायदा ड्रू को मिल जाएगा।

Quick Links