पूर्व WWE Superstar ने 32 साल की उम्र में रिटायरमेंट का ऐलान करके चौंकाया, फैंस को दिया तगड़ा झटका

पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली मॉर्गन जल्द रिंग को अलविदा कहेंगी
पूर्व WWE सुपरस्टार अगले महीने लड़ने वाली हैं अपना आखिरी मैच

Charlie Morgan announces retirement: पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली मॉर्गन (Charlie Morgan) ने रेसलिंग को मात्र 32 साल की उम्र में अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है। वह अगले महीने अपना आखिरी मैच लड़कर रिंग से दूरी बनाने वाली हैं। वो अपने पार्टनर के साथ ही आखिरी बार रिंग में दिखाई देने वाली हैं।

चार्ली ने 2011 में रेसलिंग करनी शुरू की थी। उन्होंने इंडिपेंडेंट प्रमोशन के साथ काम करना शुरू किया था और अपने करियर के ज्यादातर समय वहीं पर काम करती रही थीं। उन्होंने इसके साथ ही Pro Wrestling: EVE में काम किया और 2019 में रिटायर होने के बाद 2021 में रिंग में वापस आ गई थीं।

वह 2018 से 2019 तक WWE NXT UK का हिस्सा थीं। इस दौरान उन्होंने WWE UK चैंपियनशिप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और किलर केली को हराया था। उन्होंने इसके बाद NXT UK में कुछ मैच लड़ें जिनमें उनका सामना कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ भी हुआ था।

WWE में उन्होंने ज्यादा मैच नहीं लड़े थे और इसके साथ ही वो कोई भी चैंपियनशिप जीतने में कामयाब नहीं हुईं। यह बात जरूर है कि उन्होंने अपने बेहद कम मुकाबलों में भी फैंस को अपने काम का मुरीद बना लिया था।

32 वर्षीय चार्ली और उनकी 36 वर्षीय पार्टनर जेत्ता Pro Wrestling: Eve के आने वाले शो Once More With Feeling में रिटायर होने वाली हैं। यह शो 7 जून को होने वाला है। जेत्ता ने इसको लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया और फैंस से उनके आखिरी मैच में शामिल होने का आग्रह किया।

पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली मॉर्गन ने बेहद बड़ा मैच प्लान कर रखा है

पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली मॉर्गन और उनकी पत्नी जेत्ता एक बड़ा मैच लड़ने वाली हैं। वह एक ट्रियोस मैच का हिस्सा हैं जहां पर वह एरिन एंजल के साथ मिलकर मेडुसा कॉम्प्लेक्स और नीना सैमुअल्स के साथ मैच लड़ने वाली हैं।

रेसलिंग जगत इस घोषणा के बाद से काफी निराश है और यह सभी के लिए तगड़े झटके से कम नहीं है। यह मैच भले ही एक महीने की दूरी पर है लेकिन फैंस अभी से इस बारे में सोच रहे होंगे कि यह किस तरह से खत्म होगा ताकि वह अपने पसंदीदा सुपरस्टार को रिंग से यादगार फेयरवेल दे सकें।

App download animated image Get the free App now