WWE के पूर्व चैंपियन ने इस मामले में दी थी Roman Reigns को मात, अब दिग्गज ने पूरे मामले पर से उठाया पर्दा

roman reigns merchandise alexa bliss
रोमन रेंस को पूर्व चैंपियन ने इस मामले में पीछे छोड़ा था

Roman Reigns: एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) WWE Royal Rumble 2023 के बाद से ही ऑन-स्क्रीन नज़र नहीं आई हैं, जहां वो रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को हराने में नाकाम रही थीं। आपको बता दें कि 2021-2022 सीजन में ब्लिस मर्चेंडाइज़ की बिक्री में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ने में सफल रही थीं, यहां तक कि रोमन रेंस (Roman Reigns) भी उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाए थे।

अब Legion of Raw पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर विंस रुसो से मर्चेंडाइज़ की बिक्री के संबंध में सवाल पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा:

"उनका एक कॉमिक बुक कैरेक्टर है और वो उसी का कॉस्प्ले करती हैं। मैं जानता हूं कि इससे उनकी लोकप्रियता में जरूर बढ़ोतरी हुई होगी। मुझे लगता है कि रेसलिंग के बाहर भी उनका फैनबेस काफी बड़ा है।"

ब्रे वायट के साथ आने के बाद Alexa Bliss के किरदार के खूब को खूब फेम मिला और 2021-2022 सीजन की मर्चेंडाइज़ बिक्री में केवल स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (1) और जॉन सीना (2) ही उनसे आगे रहे थे। इस लिस्ट में Roman Reigns को चौथा और द रॉक को पांचवां स्थान मिला था।

youtube-cover

Roman Reigns WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं

Roman Reigns पिछले 3 सालों से WWE को डॉमिनेट कर रहे हैं। उन्होंने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त की थी। उनका यूनिवर्सल टाइटल रन अब 1000 दिनों के आंकड़े को छूने के बेहद करीब आ पहुंचा है और इस लंबे सफर में उन्होंने कई महान रेसलर्स को मात दी है।

हालांकि WrestleMania 39 में कोडी रोड्स, ट्राइबल चीफ को हराने के करीब आ पहुंचे थे, लेकिन अंत में उन्हें हार झेलनी पड़ी। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि रोमन रेंस आज केवल WWE ही नहीं बल्कि पूरे प्रो रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनका कैरेक्टर पूरी दुनिया में छाया हुआ है, इसलिए मर्चेंडाइज़ सेल्स में उन्हें हराना पूर्व Raw विमेंस चैंपियन के लिए किसी बहुत बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now