WWE दिग्गज Roman Reigns के ग्रुप The Bloodline और परिवार से बाहर हुआ उनका भाई, 819 दिन चैंपियन रहने वाले रेसलर का ऐलान

Pankaj
WWE Royal Rumble में फैंस को मिला सरप्राइज
WWE Royal Rumble में फैंस को मिला सरप्राइज

Roman Reigns: WWE Royal Rumble का मेन इवेंट जबरदस्त रहा। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर अटैक किया। सैमी अब द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन से बाहर हो गए। इस शानदार सैगमेंट को लेकर अनोई फैमिली के सदस्य जैकब फाटू (Jacob Fatu) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

WWE Royal Rumble में रोमन रेंस को मिला धोखा

रोमन रेंस, द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने मिलकर पहले केविन ओवेंस की हालत खराब की। अपने दोस्त का दर्द सैमी ज़ेन से देखा नहीं गया। रेंस उनका टेस्ट ले रहे थे। इस टेस्ट में सैमी फेल हो गए और उन्होंने रोमन के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया। इसके बाद रोमन, जिमी उसो और सिकोआ ने सैमी की बुरी हालत की। हालांकि जे उसो वहां से चले गए। ऐसा लगा कि वो अभी भी जे़न के साथ खड़े रहेंगे।

जैकब फाटू ने Royal Rumble के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा ब्लड इन और ब्लड आउट। फाटू ने ये भी कह दिया कि जे अब इस ग्रुप और फैमिली का हिस्सा नहीं है। ये मैसेज फाटू ने रोमन रेंस द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर दिया।

जे उसो और रोमन रेंस के बीच पहले भी पंगा हो चुका है। दोनों के बीच राइवलरी भी रही थी। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए भी मैच हुआ था। हालांकि पिछले कुछ साल से दोनों साथ में काम कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में सैमी ज़ेन के ऊपर धोखेबाजी के आरोप लगाए थे। पॉल हेमन ने कुछ वीडियो दिखाकर इस चीज को दर्शाया था। सैमी ने इस पर अपनी सफाई नहीं दी। इसके बाद सोलो सिकोआ अटैक करने के लिए सैमी ज़ेन पास गए। वो समोअन स्पाइक लगाने वाले थे लेकिन जे ने उनका हाथ पकड़ दिया। जे ने इसके बाद ज़ेन को डिफेंड किया। सैमी ने इस बार जब रोमन के ऊपर अटैक किया तब जे बहुत गुस्सा हुए थे। हालांकि जे ने सैमी के ऊपर हमला नहीं किया। वो चुपचाप बैकस्टेज चले गए थे। ये देखकर रोमन को भी गुस्सा आया था। आपको बता दें Major League Wrestling में जैकब फाटू का बहुत ही शानदार चैंपियनशिप रन रहा था। 819 दिन तक वो MLW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे। आने वाले कुछ समय बाद वो WWE में भी एंट्री कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now