WWE Night of Champions में Jimmy Uso द्वारा Roman Reigns को धोखा देने के बाद Jey Uso ने तीन शब्दों में दी अपनी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE Night of Champions में इस बार बहुत बवाल देखने को मिला। जिमी उसो (Jimmy Uso) ने दो सुपरकिक मारकर रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा दे दिया। अब जे उसो (Jey Uso) ने तीन शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Night of Champions में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ था। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच था। ये मैच अच्छा चल रहा था लेकिन बीच में द उसोज़ ने आकर केविन और सैमी पर अटैक कर दिया। इसके बाद जे और जिमी ने गलती से सोलो सिकोआ को भी किक मार दी। रोमन रेंस ये देखकर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने रिंग में आकर दोनों को धक्का दिया। जिमी ये सहन नहीं कर पाए और दो सुपरकिक रेंस को मार दी। जे ने उन्हें समझाया लेकिन वो नहीं माने।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जे ने जिमी द्वारा दिए गए धोखे का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने अपने भाई के पक्ष में तीन शब्दों का संदेश भेजा। उन्होंने MY BOY SNAPPED लिखा।

WrestleMania 39 में द उसोज़ को केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। केविन और सैमी ने उसोज़ के ऐतिहासिक टैग टीम चैंपियनशिप रन का अंत किया था। इस बात से रोमन बहुत गुस्से में चल रहे थे। खैर कंपनी ने भी द ब्लडलाइन के टूटने के संकेत पहले ही दे दिए थे।

WWE दिग्गज Roman Reigns अपने भाइयों के खिलाफ क्या एक्शन लेंगे?

Smackdown का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होगा। रोमन रेंस चैंपियन के रूप हजार दिन पूरे होने का जश्न मनाएंगे। द उसोज़ को लेकर भी वो कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर इस स्टोरीलाइन में बहुत मजा आएगा। देखना होगा कि रेंस अपने भाइयों के खिलाफ क्या एक्शन लेंगे। सोलो सिकोआ के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now