क्या WWE में वापसी के बाद Roman Reigns के कैरेक्टर में होगा बदलाव? दिग्गज ने दावा करते हुए किया बड़ा खुलासा

जानिए WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर क्या बयान सामने आया?
जानिए WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर क्या बयान सामने आया?

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चल गए हैं। बहुत जल्द उनकी कंपनी में वापसी होगी। रेसलिंग दिग्गज केविन सुलिवन (Kevin Sullivan) ने अब रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वापसी के बाद रेंस बदलाव के दौर से गुजर सकते हैं।

रोमन रेंस ने लगभग चार साल तक कंपनी में शानदार काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को हराया। WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की।

रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक कुछ बड़े निर्णय लिए हैं। टामा टोंगा और टामा लोआ ने भी ब्लडलाइन ज्वाइन कर ली है। Taskmaster पॉडकास्ट पर WCW दिग्गज केविन सुलिवन ने कहा कि रेंस के कैरेक्टर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि एक खास स्टोरी के तहत वो बेबीफेस में भी बदल सकते हैं। सुलिवन के अनुसार,

मुझे ऐसा लगता है कि रोमन रेंस बेबीफेस बनकर वापसी करने वाले हैं। उनके पास एक अलग स्टोरी हो सकती है, जिसमें द रॉक, रेंस और द ब्लडलाइन शामिल हो सकते हैं। मैं इस स्टोरी में कोडी रोड्स को भी देख रहा हूं।

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। WWE WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर निकाल दिया था। पॉल हेमन भी इस समय सिकोआ से डर रहे हैं।

WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने खोला बड़ा राज

पॉल हेमन ने पहले कहा कि WWE ड्राफ्ट से रेंस ने खुद अपना नाम वापस लिया। बाद में उन्होंने कहा कि मेनिया के बाद उनकी रेंस से बात ही नहीं हुई है। SmackDown के लेटेस्ट शो में सोलो ने भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी रोमन से बात हुई है। सिकोआ ने ये भी कहा कि रेंस ने उन्हें सभी प्रकार के निर्णय लेने का अधिकार दिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी स्टोरी काफी उलझी हुई है। आने वाले कुछ महीनों में काफी बवाल इस ग्रुप में देखने को मिल सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now