"मैंने लंबे समय बाद उनके जैसा हील रेसलर देखा है" - दिग्गज के बेटे ने Roman Reigns के साथ महान WWE Superstar की तुलना करते हुए दिया चौंकाने वाला बयान

roman reigns triple h
रोमन रेंस सबसे महान WWE सुपरस्टार हैं?

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में चाहे एक हील रेसलर हैं, लेकिन वो इस समय प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। कई महान रेसलर्स द ब्लडलाइन (The Bloodline) के एंगल को इतिहास की सबसे आइकॉनिक स्टोरीलाइंस में से एक बता चुके हैं। अब दिग्गज संगीतकार आईस क्यूब (Ice Cube) के बेटे ओ'शिया जैक्सन (O'Shea Jackson) ने Roman Reigns को लेकर बड़ा बयान दिया है।

The Athletic को दिए इंटरव्यू में ओ'शिया जैक्सन से पूछा गया कि वो क्यों रोमन रेंस को इतिहास का सबसे महान रेसलर मानते हैं। उन्होंने कहा:

"ये देखना बहुत आसान है और अगर आपको नहीं दिख रहा तो आंखों को थोड़ा और खोलिए। रोमन रेंस सबसे महान रेसलर हैं और हर कोई उन्हें देखना चाहता है। कोई रेसलर 1000 दिनों से भी ज्यादा समय तक चैंपियन बना रहा हो, मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा है। मैंने काफी लोगों को कहते सुना है कि ऐसा द ब्लडलाइन के कारण हो पाया है, लेकिन एक हील रेसलर ऐसे ही तो काम करता है। उनका रिंग में परफॉर्म करने का तरीका शानदार है।"

उन्होंने रोमन की तुलना ट्रिपल एच से करते हुए कहा:

"मैंने बहुत लंबे समय बाद उनके जैसा हील रेसलर देखा है। हम सब जानते हैं कि ट्रिपल एच इतिहास के सबसे महान हील रेसलर्स में से एक रहे हैं। मैं उन्हें ऐसे लेवल पर मानता हूं कि लोग उन्हें प्यार करते हैं और नापसंद भी करते हैं। मैं रोमन से नफरत नहीं करता क्योंकि मुझे लिगेसी पसंद है। मैं जानता हूं कि इस समय द उसोज़ उनसे इसी कारण लड़ रहे हैं। आप उन्हें नहीं रोक सकते क्योंकि वो इतिहास के सबसे महान रेसलर हैं।"

WWE SummerSlam में होगा Roman Reigns vs Jey Uso मैच?

Roman Reigns TLC 2019 के बाद करीब 3 सालों से भी ज्यादा समय तक पिन नहीं हुए थे। मगरMoney in the Bank 2023 में जे उसो ने उनकी पिन ना होने की स्ट्रीक का अंत किया था। अब SummerSlam 2023 में उनका दोबारा आमने-सामने होने वाला है, जहां ट्राइबल कॉम्बैट मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी।

इस मैच में ट्राइबल रूल्स शामिल होंगे, जिसका मतलब उनके मैच में खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि जे उसो इतिहास रचते हुए चैंपियन बन पाते हैं या नहीं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now