WWE न्यूज़: "रोमन रेंस द्वारा ठीक होने की घोषणा के बाद WWE लॉकर रूम में सभी रोने लगे थे"

Enter caption

रोमन रेंस सिर्फ WWE यूनिवर्स के ही चहेते सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि WWE के रैसलर भी रोमन रेंस को बहुत पसंद करते हैं। द बिग डॉग को WWE लॉकर रूम का लीडर माना जाता है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि उनकी फिर से कंपनी में वापसी काफी सारे सुपरस्टार्स को भावुक कर गई होगी। यही बात WWE सुपरस्टार और पूर्व विमेंस चैंपियन नाया जैक्स ने साझा की।

नाया जैक्स ने DC 101 पर माइक जॉन्स से बात करते हुए उस माहौल के बारे में बताया, जब इस हफ्ते रोमन रेंस ने आकर वापसी का एलान किया। रोमन रेंस की तरह ही अनोआ'ई परिवार से ताल्लुक रखने वालीं नाया जैक्स का कहना था कि सभी रैसलरों की आंखों में आंसू आ गए थे।

"हम सभी इसी चीज़ का इंतजार कर रहे थे कि आखिर रोमन रेंस क्या घोषणा करने वाले हैं। रोमन रेंस को अपने आसपास देखना ही बेहद सुखद अनुभव होता है। हमें जानकार अच्छा लगा कि रोमन रेंस ठीक हो गए हैं। बैकस्टेज एरिया में कोई भी शख्स ऐसा नहीं था, जिसकी आंखे नम ना हुई हों। सभी की आंखों में खुशी के आंसू थे। हम अपने सुपरमैन को मिस कर रहे थे और अब उनकी वापसी हो चुकी है।"

द बिग डॉग अक्टूबर महीने में यूनिवर्सल चैंपियन थे, जब उन्होंने ल्यूकीमिया होने और फिर टाइटल छोड़कर जाने का एलान किया था। रोमन रेंस द्वारा बताई गई इस खबर से पूरे दुनिया के रैसलिंग और नॉन रैसलिंग फैंस सकते में आ गए। किसी को भी भरोसा नहीं हुआ कि आखिर ये क्या हुआ। 4 महीने चल उपचार के बाद एक बार फिर से रोमन रेंस लौट आए हैं और वो अब फास्टलेन में होने वाले हैंडीकैप मैच का हिस्सा होंगे।

youtube-cover

वहीं नाया जैक्स अपनी साथी टैमिना स्नूका के साथ मिलकर फास्टलेन में साशा बैंक्स और बेली का सामना WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए करेंगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

App download animated image Get the free App now