'WWE में Roman Reigns 36 साल के फेमस Superstar को एक्नॉलेज करते हैं'- दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Paul Heyman: रोमन रेंस (Roman Reigns) कई सालों से WWE में टॉप पर हैं और पिछले तीन साल से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि पॉल हेमन (Paul Heyman) ने अनुसार ट्राइबल चीफ एक अनुपस्थित सुपरस्टार को एक्नॉलेज करते हैं।

The Pat McAfee Show का हिस्सा इस बार पॉल हेमन रहे। मिसिंग कमेंटेटर के साथ अपनी बातचीत के दौरान द वाइसमैन ने खुलासा किया कि वो WWE में पैट मैकेफी को मिस कर रहे हैं। पिछले साल सितंबर में पैट ने एक ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने Royal Rumble 2023 में कमेंट्री टीम में वापसी की। WrestleMania 39 में द मिज़ के साथ उनका मुकाबला हुआ था। वहां पर उन्होंने जीत हासिल की थी। चार मिनट में उन्होंने मुकाबला जीत लिया था।

पॉल हेमन ने पैट मैकेफी को लेकर कहा,

हम आपको याद करते हैं और टिप्पणी पर आपकी महानता के लिए, आपके ट्राइबल चीफ और उनके वाइसमैन आपको एक्नॉलेज करते हैं।

WWE में पैट मैकेफी ने कमेंटेटर के रूप में अभी तक अच्छा काम किया। कुछ मुकाबले भी उन्होंने लड़े। पिछले साल मेनिया में पैट ने ऑस्टिन थ्योरी को हराया था। इसके बाद उन्हें विंस मैकमैहन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

WWE Night of Champions में Roman Reigns को मिला था बड़ा धोखा

रोमन रेंस इस समय WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं। चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा उन्हें हो गए। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय जबरदस्त चल रही है। रोमन को द उसोज़ द्वारा धोखा मिल चुका है। WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रेंस को दो सुपरकिक मार दी थी। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ रेंस और सोलो सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था। ब्लू ब्रांड में पिछले हफ्ते जे उसो ने अपने भाई जिमी का साथ देते हुए रोमन को किक मार दी थी। Money in the Bank 2023 में रोमन और सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इस मुकाबले में बहुत मजा फैंस को आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now