WWE Raw में 131 किलो के रेसलर को विमेन Superstar ने बॉडीस्लैम देकर किया धराशाई, देखकर हैरानी में पड़े फैंस

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने किया अनोखा कारनामा
WWE सुपरस्टार ने किया अनोखा कारनामा

Rhea Ripley: WWE Raw के एपिसोड में एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। विमेन सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने नया कारनामा कर अपनी जबरदस्त ताकत का नमूना पेश किया। उन्होंने 131 किलो के भारी-भरकम रेसलर ल्यूक गैलोज (Luke Gallows) को शानदार बॉडीस्लैम लगा दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। रिप्ली का ये अंदाज सभी को पसंद आया।

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली बहुत ही ताकतवर हैं। उनकी फिजिक देखकर लगता नहीं है कि वो विमेंस डिवीजन में काम करती हैं। दरअसल द जजमेंट की राइवलरी इस समय O.C. (एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन) के साथ चल रही है। कुछ हफ्ते पहले ही गैलोज और एंडरसन ने जबरदस्त वापसी की थी।

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने ल्यूक गैलोज की हालत खराब की

Raw के मौजूदा एपिसोड में फिन बैलर और कार्ल एंडरसन के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। इस मैच में बहुत कुछ फैंस को देखने को मिला। इस मैच के दौरान रिया रिप्ली ने अपनी ताकत सभी को दिखाईं। रिंग के बाहर ल्यूक गैलोज को उन्होंने जबरदस्त बॉडीस्लैम लगाया। गैलोज का वजन 300 पाउंड (लगभग 131 किलोग्राम) हैं। आप सोचिए रिप्ली ने इस भारी भरकम रेसलर को ये मूव लगा दिया।

रिप्ली ने मैच में भी दखल दिया और इस वजह से ही फिन बैलर की जीत हुई। वापसी के बाद कार्ल एंडरसन का पहला सिंगल्स मुकाबला ये था। जजमेंट डे फैक्शन का निर्माण ऐज ने किया था। हालांकि बाद में रिया रिप्ली, फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट ने ऐज को धोखा दे दिया था। ऐज का इसके बाद बैलर और प्रीस्ट के साथ मुकाबला भी हुआ। इन मैचों में भी रिप्ली ने दखलअंदाजी की थी। हाल ही में इस फैक्शन से डॉमिनिक मिस्टीरियो भी जुड़े। वो भी अच्छा काम कर रहे हैं अब बहुत ही मजबूत ये फैक्शन नज़र आ रहा है। अभी तक रिया रिप्ली ने बहुत अच्छा काम किया। हर शो में वो एक अंदाज में नज़र आती हैं। इस बार तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो ल्यूक गैलोज को बॉडीस्लैम मार देंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now