WWE में Roman Reigns के ग्रुप The Bloodline में जल्द होगी नए मेंबर की एंट्री? पूर्व Superstar ने दिया बड़ा बयान

रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार हैं
रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार हैं

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) हमेशा ही प्लान बी को लेकर तैयार रहते हैं। अपनी प्लानिंग की वजह से वो इतने लंबे समय तक अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। इसी बीच पूर्व WWE स्टार टॉप डोला (Top Dolla) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही द ब्लडलाइन (The Bloodline) में एक और मेंबर जुड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि जैकब फाटू जल्द ही द ब्लडलाइन ग्रुप से जुड़ सकते हैं। कई फैंस का मानना है कि वो जल्द ही इस खतरनाक ग्रुप से जुड़ सकते हैं। वो इस समय MLW और NJPW में काम कर रहे हैं।

हाल ही में टॉप डोला ने Wrestling Inc.को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा जैकब फाटू जल्द ही WWE से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो इससे पहले एक बार जैकब फाटू का सामना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा,

"जैकब बहुत अच्छे इंसान हैं। जैसा कि सब कह रहे है कि वो जल्द ही द ब्लडलाइन से जुड़ सकते हैं। मैं भी ऐसा होते हुए देख रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें क्रू का हिस्सा बनने की कोई जरूरत नहीं हैं। वो अकेले ही खुद को मैनेज कर सकते हैं। वो इस समय हॉट फ्री एजेंट हैं। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही अपने टैलेंट को दुनिया को दिखा पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि WWE में उनके जाने से पहले मैं रिंग में उनका एक बार सामना कर सकूं।"

WWE में Roman Reigns के साथ काम करना चाहते हैं Jacob Fatu

द ब्लडलाइन कई सालों से WWE के सबसे खतरनाक ग्रुप में से एक बना हुआ है। द रॉक हाल ही में इस ग्रुप से जुड़े हैं, जिसके बाद सभी लोग इस फैक्शन की बात कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फैन ने जैकब फाटू से पूछा था कि क्या वो रोमन रेंस के साथ काम करना चाहेंगे। MLW स्टार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा एक साथ काम किया है। वो एक टैग टीम के रूप में काम करना चाहते हैं।

बता दें कि रोमन रेंस WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। इस मैच पर भी सभी की निगाह टिकी हुई है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now