WWE Royal Rumble में धोखा खाने के बाद Roman Reigns की वापसी का हुआ ऐलान, 3 Superstars की होगी हालत खराब?

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE Royal Rumble बहुत ही जबरदस्त रहा। मेन इवेंट मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जीत हासिल की और इसके बाद उन्होंने बवाल भी मचाया। उन्हें इस शो में धोखा भी मिला। खैर इस शो के बाद वो अब कब नज़र आएंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। फैंस इस बारे में जानना भी चाहते होंगे।

आपको बता दें इस हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आएंगे। BSW एरीना ने ट्विटर के जरिए ये बात कंफर्म की है।

आप सभी को पता है कि रोमन रेंस अब लगातार शो में नज़र नहीं आते हैं। अब अलग-अलग तारीखों पर ही वो काम करते हैं। Royal Rumble 2023 के बाद ब्लू ब्रांड का ये पहला एपिसोड होगा। अब रेंस यहां रहेंगे तो फिर मजा आएगा। वैसे भी Royal Rumble में जो हुआ उसके बाद स्टोरीलाइन मजेदार हो गई है।

WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने मचाया था जबरदस्त बवाल

दरअसल Royal Rumble में रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन का फाइनल टेस्ट लिया। इस टेस्ट में वो फेल हो गए। पहले रोमन रेंस ने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर केविन ओवेंस की हालत खराब की। ओवेंस की बुरी हालत सैमी देख नहीं पाए। उन्होंने रोमन रेंस के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया। जे उसो भी सैमी को देखकर गुस्सा हुए लेकिन वो बैकस्टेज चले गए। ये देखकर भी रेंस को गुस्सा आ गया। रेंस ने इसके बाद जिमी उसो और सिकोआ के साथ मिलकर सैमी की हालत खराब कर दी। अब सभी की नजरें जे उसो, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के ऊपर होंगी। जे ने लगभग ये क्लियर कर दिया है कि वो द ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं रहेंगे। रोमन अब जे, सैमी और केविन की हालत खराब कर सकते हैं।

WrestleMania 39 में भी रोमन रेंस का बड़ा मैच होगा। कोडी रोड्स और उनके बीच टाइटल मैच का ऐलान कर दिया गया है। कोडी के साथ भी उनकी राइवलरी अब शुरू होगी। अब रोमन रेंस इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आएंगे तो वो फिर कुछ ना कुछ बड़ा जरूर करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now