WrestleMania 33 में द अंडरटेकर के खिलाफ हारना चाहता था- रोमन रेंस

ESPN ने हाल ही में उन बड़े सुपरस्टार्स से बात की जिन्होंने रेसलमेनिया में अंडरटेकर का सामना किया है। इस लिस्ट में रोमन रेंस(roman-reigns), रैंडी ऑर्टन, रिक फ्लेयर शॉन माइकल्स, ऐज, ट्रिपल एच जैसे बड़े दिग्गजों का नाम शामिल हैं। इस बार रोमन रेंस से बात की गई।

रोमन रेंस और अंडरटेकर का मुकाबला रेसलमेनिया 33 में हुआ था। जहां रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हरा दिया था। रोमन रेंस ने कहा कि जब विंस मैकमैहन ने इस न्यूज को बताया था तो उससे एक हफ्ते पहले वो अंडरटेकर से मिले थे। लेकिन अंडरटेकर ने अच्छी जॉब करते हुए इस मैच के डिटेल के बारे में नहीं बताया। विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस को जब रेसलमेनिया प्लान के बारे में बताया था तो सबसे पहले अंडरटेकर के खिलाफ उनके दिमाग में रोमन रेंस का नाम आया था।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 मोमेंट्स जब फैंस के आंसू छलक आए

रोमन रेंस ने एक बड़ी बात कही है कि वो अंडरटेकर के खिलाफ हुए इस मैच में हारना चाहते थे। लेकिन WWE को प्लान कुछ और था। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक शादनार स्टोरी रेसलमेनिया 33 में रही थी।

रोमन रेंस ने क्या कहा?

रोमन रेेंस ने इस मैच को लेकर कहा कि,

विंस मैकमैहन के साथ बातचीत मुझे अच्छे से याद है। एक हफ्ते पहले इससे मैं अंडरटेकर से मिला था। उन्होंने इस बात को बहुत अच्छे से कवर किया था। अंडरटेकर ने कहा कि मुझे इस बारे में अभी कुछ नहीं पता है। विंस मैकमैहन ने जब इस बारे में मुझे बताया तो मैं थोड़ा डर सा गया था। क्योंकि ये हर कोई चाहता है कि इस बिजनेस में अंडरटेकर के खिलाफ उन्हें मैच मिले। मेरे दिमाग में सबसे पहले यही आया था कि मैं उन्हें ज्यादा दिखा सकता हूं। और ये मैच मैं हारना चाहता था। ये मेेरे दिमाग में उस समय आया था। वो उस समय सर्जरी से वापस आए थेे। और मैं पूरी तरह उनकी मदद करना चाहता था। लेकिन ये स्टोरी काफी शानदार रही। जैसा मैंने सोचा था वैसा कुछ भी नहीं हुआ।

youtube-cover

रोमन रेंस और अंडरटेकर के बीच रेसलमेनिया का मैच सबसे शानदार हुआ था। रोमन रेंस की इस मैच में जीत हुई थी। हालांकि रोमन ने कहा कि वो अंडरटेकर के खिलाफ हारना चाहते थे। अंडरटेकर ने भी इस मैच में रोमन रेंस का अच्छा साथ दिया। मेन इवेंट में ये मैच हुआ था।

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी WWE के बाहर काम नहीं किया

Quick Links

App download animated image Get the free App now