WWE Money in the Bank में मैच के दौरान Roman Reigns को फूट-फूटकर रोते हुए देखकर Solo Sikoa का अनोखा रिएक्शन हुआ वायरल

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस की हुई थी हार
WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस की हुई थी हार

Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को बड़ा झटका लगा। 1294 दिन बाद वो पिन हुए। द उसोज़ (The Usos) के खिलाफ रोमन और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को हार का सामना करना पड़ा।

रोमन रेंस के हारने से पहले एक ऐसा पल आया था जब द उसोज़ के किकआउट करने पर उनकी प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई थी। वो फूट-फूटकर रोने लग गए थे। उन्हें देखकर सोलो सिकोआ की प्रतिक्रिया अनोखी थी। इसका वीडियो भी सामने आ गया है। सिकोआ ने रेंस को रोते हुए देखा और वो अचंभित हो गए। इसका असर उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। वो रेंस को रोते हुए देखने की उम्मीद नहीं कर रहे थे।

WWE Money in the Bank 2023 में हुआ टैग टीम मैच शानदार रहा। रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और द उसोज़ ने फैंस को अच्छा मैच दिया। जिमी और जे उसो की केमिस्ट्री भी अच्छी रही। फैंस ने भी रेंस और सिकोआ को बहुत बू किया। मैच में क्या होगा ये किसी को नहीं पता था। हां सभी को लग रहा था कि अंत में जैसे-तैसे रेंस और सिकोआ की जीत हो जाएगी। हालांकि WWE ने कुछ और प्लान किया था। जे उसो ने रेंस को पिन कर सभी को चौंका दिया। पूरी दुनिया ये देखकर चौंक गई थी। इस नतीजे को देखकर सभी हैरानी में पड़ गए थे।

WWE Money in the Bank 2023 में हारने के बाद रोमन रेंस की प्रतिक्रिया क्या होगी?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच सिंगल्स मैच हो सकता है। रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ऊपर हो गए। शायद जे उसो अब उनकी बादशाहत खत्म कर सकते हैं। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इतनी जल्दी खत्म नहीं होगी। फैंस को आगे बहुत कुछ देखने को मिलेगा। रोमन रेंस की प्रतिक्रिया पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। इतनी बड़ी हार पर वो क्या बयान देंगे ये देखना होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी बहुत मजा आएगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now