"Solo Sikoa भी WWE में Roman Reigns का साथ छोड़ देंगे" - पूर्व चैंपियंस ने की बड़ी भविष्यवाणी 

WWE सुपरस्टार्स सोलो सिकोआ और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स सोलो सिकोआ और रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) द ब्लडलाइन (The Bloodline) में बचे आखिरी मेंबर्स हैं। यह फैक्शन अब पहले जैसा मजबूत नहीं रहा और रोमन रेंस & सोलो सिकोआ की पूर्व ब्लडलाइन मेंबर्स द उसोज़ (The Usos) के साथ दुश्मनी की शुरूआत हो चुकी है। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) 2023 में इन दोनों टीम्स के बीच सिविल वॉर टैग टीम मैच देखने को मिलने वाला है।

अब द उसोज़ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सोलो सिकोआ भी WWE में रोमन रेंस का साथ छोड़ देंगे। WWE के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए 8 बार के टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ ने बताया कि क्यों सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को चुना और दावा किया कि सोलो सही समय आने पर ट्राइबल चीफ का साथ छोड़ देंगे। द उसोज़ ने कहा-

"सोलो, आप टॉप स्टार का क्यों साथ नहीं देना चाहेंगे? चैंपियन रोमन रेंस, सबसे बेहतरीन के साथ, वो यही कर रहे हैं। वो उनसे सीख रहे हैं। वो ज्यादा कुछ नहीं बोलते। उन्हें अक्ल आ जाएगी। इसके बाद वो भी हमारी तरह उनका साथ छोड़ देंगे। क्योंकि रोमन रेंस टॉप पर बने रहने के लिए हमारे साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।"
youtube-cover

WWE Money in the Bank 2023 से पहले जे उसो ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को दिया संदेश

साल 2020 में रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद जे उसो उनके खिलाफ मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। अब जे उसो को Money in the Bank 2023 में जिमी उसो के साथ मिलकर रोमन रेंस & सोलो सिकोआ के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ना है।

इस बड़े मुकाबले से पहले जे उसो ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए साफ कर दिया है कि वो अपने भाइयों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह देखना रोचक होगा कि द उसोज़ Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ को हराने का कारनामा कर पाते हैं या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now