WWE रिंग में Roman Reigns और Jey Uso के बीच संभावित सिंगल्स मैच को लेकर दिग्गज का बड़ा बयान, खास एंगल बताकर चौंकाया

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

The Bloodline: WWE में रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन इस समय जबरदस्त चल रही है। जिमी और जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ रोमन रेंस (Roman Reigns) की जंग WWE की अब तक की सबसे आकर्षक स्टोरीलाइन में से एक है। अब फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि आगे क्या होगा, रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल ने अब एक खास एंगल बताया है।

SmackDown में पिछले हफ्ते जे उसो ने रोमन रेंस को किक मारकर उन्हें धोखा दिया। उन्होंने रेंस को छोड़कर जिमी उसो का साथ दिया। सोलो सिकोआ के ऊपर भी द उसोज़ ने हमला किया। जाने से पहले उसोज़ ने रोमन को भी डबल सुपरकिक मारी।

Sportskeeda Smack Talk शो में डच मेंटल ने जे उसो और रोमन रेंस के बीच सिंगल्स मैच को लेकर कहा,

आप जानते हैं कि ट्राइबल चीफ की स्थिति अब एक बड़ा महत्व रखती है। जे उसो और रोमन रेंस का मैच होना चाहिए। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ये मुकाबला होना चाहिए। जो भी जीतेगा वो चैंपियन भी बनेगा और नया ट्राइबल चीफ भी कहलाया जाएगा। इस तरह से स्टोरी को अब बिल्ड किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि ये एंगल अच्छा रहेगा। इससे स्टोरीलाइन भी आगे की तरफ बढ़ेगी।

youtube-cover

क्या WWE WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns की हार होगी?

WWE Money in the Bank 2023 में बहुत बड़ा मैच होगा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। फैंस इस मुकाबले का अब बेसब्री से कर रहे हैं। इस मैच में बहुत मजा आएगा। यहां से ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन आगे भी बढ़ सकती है। कंपनी ने कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं।

रेंस का साथ अभी तक सोलो सिकोआ ने अच्छे अंदाज में दिया है। सिकोआ के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी। वो भी अब आगे जाकर कुछ बड़ा कारनामा कर सकते हैं। रेंस के ऊपर वो टर्न भी ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर बड़ा सिंगल्स मुकाबला देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now