WWE के 4 बड़े सुपरस्टार्स और उनका कैरेक्टर किस पटाखे जैसा है?

WWE सुपरस्टार्स और वो दिवाली के कौन से पटाखे हैं?
WWE सुपरस्टार्स और वो दिवाली के कौन से पटाखे हैं?

भगवान श्रीराम जिस दिन चौदह वर्षों का वनवास काटकर वापस अयोध्या लौटे थे, उस दिन दीपावली का त्योहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने सभी भारतवासियों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और इस त्योहार पर आत्मीयता का दीपक जलाने की बात कही।

लोग दिये जलाकर और एक-दूसरे से खुशियां बांटकर इस त्योहार को मनाते हैं और लोग पटाखे फोड़कर भी अपनी खुशी व्यक्त करते हैं। कोई रॉकेट चलाता है, कोई चकरी तो कोई बुलेट बम, जिनकी आवाज दूर-दूर तक सुनी जा सकती है। इनमें से कुछ पटाखों से कई WWE सुपरस्टार्स का कैरेक्टर भी मेल खाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम बताएंगे 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में और वो कौन से पटाखे लगते हैं।

नोट: यह एक फिक्शन आर्टिकल है और इसमें लिखी गई बातें लेखक के निजी विचार हैं

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर - सुतली बम

ब्रॉक लैसनर ने साल 2002 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया और आते ही उन्हें बड़ा पुश मिलने लगा था। लैसनर को अपनी जबरदस्त इन रिंग एबिलिटी, गज़ब की ताकत और अपने विरोधियों की पीट-पीटकर बुरी हालत करने वाले रेसलिंग स्टाइल के लिए 'द बीस्ट' निकनेम दिया गया।

2004 में उन्होंने कंपनी छोड़ी और उसके कुछ साल बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन UFC को जॉइन किया, जहां वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने। 2012 में WWE में वापसी के बाद उसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड की मदद से वो आज भी अपने प्रतिद्वंदियों को पीट-पीटकर अधमरा कर देते हैं।

आज उनकी गिनती दुनिया की सबसे जानी-मानी हस्तियों में की जाने लगी है और उनकी स्टार पावर इतनी है कि उनका किसी शो में नजर आना मात्र ही WWE को करोड़ों का फायदा दिला सकता है। वो जब भी एंट्री लेते हैं एरीना में मौजूद क्राउड झूम उठता है। यानी वो जब भी रिंग में उतरते हैं, हमेशा सुतली बम की तरह धमाका करके जाते हैं।

रेजी - चकरी

youtube-cover

WWE ने साल 2019 में 24/7 चैंपियनशिप बेल्ट का अनावरण किया था और तभी से निरंतर इस टाइटल से जुड़े दिलचस्प सैगमेंट देखने को मिलते रहे हैं। इस टाइटल की खास बात यह है कि इसे कभी भी कोई भी रेसलर और कहीं भी जीत सकता है। ये बेल्ट अभी रेजी के पास है, जो पिछले 100 दिनों से भी ज्यादा समय से चैंपियन बने हुए हैं।

रेजी का फुर्तीलापन उन्हें एक बेहतरीन 24/7 चैंपियन साबित कर रहा है। जैसे चकरी घूमती रहती है, उसी तरह जब भी कोई रेसलर रेजी से चैंपियनशिप जीतने की कोशिश करते हैं, तभी वो चकरी की तरह गुलाटी मारते हुए वहां से बच निकलते हैं।

एलेक्सा ब्लिस - बुलेट बम

youtube-cover

एलेक्सा ब्लिस की खूबसूरती के दुनिया में लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। उनकी लंबाई ज्यादा नहीं है, लेकिन इन रिंग स्किल्स के मामले में बड़ी-बड़ी सुपरस्टार्स को भी मात देती आई हैं। पिछले एक साल से उनका डरावना कैरेक्टर फैंस के लिए दिलचस्प बना रहा, जिसकी खूब सराहना भी हुई। ब्लिस किसी बुलेट बम की तरह प्रतीत होती हैं, दिखने में छोटा होता है लेकिन आवाज बहुत जोर से करता है। उसी तरह ब्लिस दिखने में चाहे छोटी हों, मगर अपने जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से WWE की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में से एक बनी हुई हैं।

रोमन रेंस - रॉकेट

रोमन रेंस ने साल 2012 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। कुछ सालों बाद ही वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बन चुके थे और अब कंपनी के फेस सुपरस्टार हैं। बेबीफेस रेसलर रहते उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन उनके करियर ने नई उड़ान हील कैरेक्टर में आने के बाद भरी। ट्राइबल चीफ़ के किरदार में रेंस उसी तरह आसमान की बुलंदियों को छू रहे हैं, जैसे रॉकेट आसमान में जाकर भटकता है और एक मनमोहक दृश्य बना देता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now