WWE SummerSlam में Roman Reigns और Jey Uso के बीच होने वाले संभावित मैच के अंत को लेकर दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Bully Ray: WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। अभी तक इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मैच पक्का लग रहा है। WWE हॉल ऑफ फेमर बुली रे (Bully Ray) ने अब बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मैच की बुकिंग के अंत को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

रोमन और जे उसो पिछले दो साल से अधिक समय से प्रेम-नफरत के रिश्ते में हैं। सम्मान की लड़ाई से शुरू हुआ मामला पिछले साल भाई-चारे के बंधन में बदल गया। लेकिन अब द उसोज़ ने ट्राइबल चीफ के अत्याचार को काफी झेल लिया है।

Money In The Bank प्रीमियम लाइव इवेंट मे रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने अंत में रोमन रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। WWE रिंग में 1294 दिन बाद रेंस को पिन किया गया। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इसके बाद रोमन और सोलो ने द उसोज़ की हालत खराब कर दी थी। मेन इवेंट में जे उसो ने बदला लिया और रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की।

SummerSlam 2023 में जे उसो और रोमन रेंस के बीच संभावित मैच की अटकलें तेज होने के साथ बुली रे ने मैच के अंत के बारे में अपने विचार साझा किए। Busted Open Radio में उन्होंने कहा,

अगर WWE में कभी डस्टी फिनिश का समय होता तो वह SummerSlam में होता। SummerSlam में एक अलग फिनिश की कल्पना करें, जिसमें हमें यह जानना है कि जे उसो ने अभी-अभी मैच जीता है। आप सभी पता है कि डस्टी फिनिश को कंपनी अच्छा नहीं मानती है। लेकिन मेरे हिसाब से ये एकदम सही जगह है।

youtube-cover

WWE रिंग में रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा?

द ब्लडलाइन की राइवलरी में अब आगे और भी मजा आएगा। रोमन रेंस का अपने भाइयों के लिए अगला कदम क्या होगा इस पर सभी की नजरें रहेंगी। आने वाले कुछ हफ्ते सभी WWE फैंस के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now