Roman Reigns की इस हफ्ते SmackDown में धमाकेदार एंट्री से पहले WWE ने चार शब्दों का भेजा जबरदस्त संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 1000 दिन के सेलिब्रेशन से पहले ट्वीट करते हुए खुद को महान बताया और इसके बाद WWE ने ट्वीट करते हुए शानदार जवाब दिया। शायद ये खबर जानकर आपको अच्छा लगेगा।

Payback 2020 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से अभी तक उनको कोई नहीं हरा पाया। कई दिग्गजों को वो अपने इस टाइटल रन में हरा चुके हैं। 27 मई को उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन हो गए। हालांकि ये दिन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। WWE Night of Champions में उन्हें और सोलो सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

Smackdown में इस हफ्ते रोमन रेंस चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे होने का सेलिब्रेशन करेंगे। उन्होंने इससे पहले ट्विटर पर कहा,

कठिन समय ने मुझे ट्राइबल चीफ बनाया जो मैं आज हूं। अब तक का सबसे महान। अनडिस्प्यूटेड बेस्ट इन द वर्ल्ड के रूप में 1000 दिन।

रोमन रेंस की इस पोस्ट का जवाब WWE ने दिया। WWE की तरफ से And tomorrow, we celebrate कहा गया।

WWE Night of Champions में Roman Reigns को मिला बड़ा धोखा

रोमन रेंस के लिए आने वाले दिन अच्छे नहीं होंगे। WWE Night of Champions में जिमी उसो ने उन्हें धोखा देकर दो सुपरकिक मार दी थी। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब जबरदस्त हो गई है। जे ने जिमी को बहुत समझाया लेकिन वो नहीं माने। अब रेंस द उसोज़ के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे ये देखने वाली बात होगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला उसोज़ के साथ होगा। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। जिमी उसो के साथ रेंस का सिंगल्स मुकाबला भी हो सकता है।

Smackdown के एपिसोड में इस हफ्ते बवाल देखने को मिल सकता है। रेंस कुछ ना कुछ बड़ा ऐलान जरूर करेंगे। कंपनी ने भी कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। खैर कुछ ही समय बाद पता चल जाएगा कि क्या धमाका रेंस करेंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now