WWE WrestleMania 39 में चैंपियनशिप गंवाने के बाद दिग्गज ने लिया लंबा ब्रेक, फैंस के लिए बहुत बुरी खबर

Ujjaval
WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ब्रेक पर जाने वाली हैं
WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ब्रेक पर जाने वाली हैं

Charlotte Flair: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के खिलाफ स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप मैच में हार मिल गई थी। अब सभी के मन में सवाल है कि फ्लेयर का अगला कदम क्या होगा। शार्लेट के भविष्य को लेकर अहम जानकारी सामने आ गई है। वो अब महीनों तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहेंगी।

PWInsider Elite की रिपोर्ट के अनुसार शार्लेट फ्लेयर ने WWE से ब्रेक की मांग की है। उन्होंने WrestleMania वीकेंड के दौरान कंपनी को टीवी से दूर रहने के बारे में बताया था। रिपोर्ट द्वारा यह भी पता चला है कि शार्लेट फ्लेयर ने बैकस्टेज लोगों को बताया है कि वो और उनके पति एंड्राडे घूमने जाने वाले हैं। WWE से ब्रेक का निर्णय उनका है, कंपनी या क्रिएटिव टीम का नहीं।

WWE WrestleMania 39 में Charlotte Flair को Rhea Ripley से मिली बड़ी हार

रिया रिप्ली ने 2023 का विमेंस Royal Rumble मैच जीता था और इसके बाद उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को चैलेंज किया था। दोनों के बीच WrestleMania 39 में आखिर मैच हुआ और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें पर्याप्त समय दिया गया और उन्होंने तगड़े मूव्स दिखाए। अंत में रिप्ली ने रिपटाइड मूव लगाकर शार्लेट को धराशाई किया और पिन करके जीत हासिल की।

वो इसी के साथ नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गईं। फ्लेयर अपनी हार से निराश थीं लेकिन उन्होंने बाद में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फैंस को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने रिप्ली को बधाई दी। शार्लेट ने ट्वीट में कहा,

"WWE फैंस को धन्यवाद! मैं भले ही आज हार गई हूँ लेकिन मुझे मेरे दिल में पता है कि चैंपियनशिप सही हाथ में है। मुझे आपके ऊपर गर्व है रिया रिप्ली!"

यह रहा शार्लेट फ्लेयर का ट्वीट:

शार्लेट को हराने के साथ ही रिया ने इतिहास रच दिया। वो ट्रिपल क्राउन विमेंस चैंपियन बन गईं। वो पहले Raw विमेंस चैंपियन रही चुकी हैं। साथ ही उन्होंने विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर भी पहले कब्जा किया हुआ है। अब देखना होगा उनका टाइटल रन कैसा रहता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now