"मुझे उनके लिए काफी दुख है" - WWE WrestleMania 39 में फेमस Superstar के चोटिल होने को लेकर दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

WWE दिग्गज शेन मैकमैहन WrestleMania 39 में चोटिल हो गए थे
WWE दिग्गज शेन मैकमैहन WrestleMania 39 में चोटिल हो गए थे

WWE: WWE दिग्गज डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने हाल ही में रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में शेन मैकमैहन (Shane McMahon) की वापसी को लेकर बात की। इस इवेंट में शेन मैकमैहन को द मिज़ (The Miz) के खिलाफ मैच में घुटने में चोट लग गई थी। बता दें, रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 के बाद शेन मैकमैहन को WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था। यही कारण है कि शायद ही किसी ने WrestleMania 39 में शेन मैकमैहन की वापसी के बारे में सोचा होगा।

Sportskeeda Wrestling के Smack Talk पर डच मैंटेल ने WrestleMania 39 में शेन मैकमैहन की सरप्राइज वापसी के बारे में बात की और इसके अलावा उन्होंने शेन की इंजरी के बारे में भी जिक्र किया। शेन मैकमैहन ने कहा-

"जब मैंने उन्हें बाहर आते हुए देखा तो मैं वहां बैठा हुआ था, मुझे नहीं पता था कि वो आने वाले हैं, और उनकी वापसी के बारे में कोई खबर सामने नहीं आई थी। जब मैंने उन्हें देखा तो लगा कि कुछ होने वाला है और इसके बाद रिंग में उन्हें इंजरी हो गई, जो कि काफी शर्मनाक है, स्नूप डॉग और द मिज़ प्रशंसा के योग्य हैं क्योंकि उन्होंने इसे कवर किया। क्या आपने देखा था कि वो लोग किस तरह शेन को बैकस्टेज ले जा रहे थे। मुझे उनके लिए काफी दुख है।"
youtube-cover

WWE WrestleMania 39 के बाद शेन मैकमैहन की सर्जरी हुई थी

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेन मैकमैहन की इंजरी ठीक करने के लिए WrestleMania 39 के बाद उनकी सर्जरी कराई गई थी। बता दें, शेन मैकमैहन को सर्जरी कराने के लिए बर्मिंघम, अलाबामा जाना पड़ा था। अभी यह कहना मुश्किल है कि WWE ने खासकर WrestleMania 39 के लिए शेन मैकमैहन की वापसी कराई थी या उनके पास शेन को लेकर कोई बड़ा प्लान मौजूद था। अगर WWE के पास शेन मैकमैहन के लिए कोई प्लान भी था तो फिर भी इंजरी की वजह से वो आने वाले लंबे समय तक शायद ही टीवी पर नज़र आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now