"आपकी बात सही है"- WWE दिग्गज ने Roman Reigns के ऐतिहासिक टाइटल रन पर निशाना साधते हुए बनाया मजाक

Ujjaval
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर ट्वीट किया
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर ट्वीट किया

Madusa and Roman Reigns: WWE हॉल ऑफ फेमर मेडुसा (Madusa) ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन का मजाक बनाया है। आपको बता दें कि रोमन रेंस इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर पर हैं और कोई उन्हें पराजित नहीं कर पा रहा है। एक ट्विटर अकाउंट ने हाल ही में मेडुसा के ऐतिहासिक टाइटल रन को लेकर जानकारी दी थी और इसी पर दिग्गज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

WWE दिग्गज ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल पर निशाना साधते हुए बनाया मजाक

रोमन रेंस ने हाल ही में यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 800 दिन पूरे किए हैं। उन्होंने कई दिग्गजों को अपने इस ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान हराया है। उनका आखिरी टाइटल डिफेंस Crown Jewel में आया था जहां उन्होंने सोशल मीडिया स्टार और प्रसिद्ध बॉक्सर लोगन पॉल को हरा दिया था।

आपको बता दें कि Survivor Series के मेंस WarGames मैच में रोमन रेंस, द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन टीम बनाकर ब्रॉलिंग ब्रूट्स, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस का सामना करने वाले हैं। एक रेसलिंग फैन ने हाल ही में बड़ा ट्वीट किया था। उन्होंने यहां पर मेडुसा को लेकर बात की और बताया कि वो 10,556 दिनों तक चैंपियन रही हैं और उन्होंने बड़ा इतिहास रचा हुआ है। साथ ही उस फैन ने कंपनी को उन्हें एकनॉलेज करना चाहिए। फैन ने ट्वीट में कहा,

"सिर्फ एक रिकॉर्ड के लिए बता दूँ कि दिग्गज मेडुसा 10,556 दिनों के लिए चैंपियन रही हैं। इस हिसाब से 800 दिन (रोमन रेंस का टाइटल रन) क्यूट (बहुत कम) है।"

इस चीज़ पर मेडुसा का ध्यान गया और उन्होंने जबरदस्त तरीके से जवाब दिया। उन्होंने कहा,

"अपनी बात जरूर सही है।"

यह रहा दिग्गज का जवाब:

मेडुसा ने इस ट्वीट के जवाब द्वारा साफ तौर पर बताया है कि वो इस बात को मानती हैं कि रोमन रेंस का टाइटल रन अभी बहुत छोटा है, जबकि वो बहुत आगे हैं। वो कई दशकों पहले चैंपियन बनी थीं और उस समय विमेंस रेसलिंग पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता था। इसी कारण से उनका टाइटल रन इतना लंबा चला गया और उन्होंने बहुत कम मौकों पर इसे डिफेंड किया। उन्होंने साफ तौर पर मजाक में यह ट्वीट किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now