"वो Roman Reigns के लेवल पर नहीं पहुंचे हैं" - WWE दिग्गज ने फैंस के चहेते Superstar के भविष्य को लेकर दिया अहम बयान

roman reigns la knight
दिग्गज ने रोमन रेंस की तुलना फेमस सुपरस्टार से की

Roman Reigns: WWE में इस साल कई रेसलर्स को बड़ा पुश मिला है। इस लिस्ट में एलए नाइट (LA Knight) का नाम जोड़ना सही तो नहीं होगा, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उन्हें क्राउड से बहुत जबरदस्त सपोर्ट मिला है। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय बन गए हैं। अब दिग्गज रेसलर रिक फ्लेयर (Ric Flair) ने नाइट की तुलना रोमन रेंस (Roman Reigns) से की है।

फैंस काफी समय से नाइट को पुश दिए जाने की मांग उठाते रहे हैं। अब Fox News को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रिक फ्लेयर ने एलए नाइट पर चर्चा करते हुए कहा:

"उनके द्वारा किया गया सबसे शानदार काम, मैं नहीं जानता कि उन्होंने उसका अभ्यास किया था या नहीं। मगर जब उन्होंने द अंडरटेकर से कहा कि जो रोगन के अनुसार आज के रेसलर्स कमजोर हैं।, उस बात ने मेरा दिल जीत लिया। मुझे उम्मीद है कि वो बात उन्होंने खुद बनाकर कही होगी। मुझे नाइट बहुत पसंद हैं।"

फ्लेयर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि नाइट अभी Roman Reigns के लेवल पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा:

"वो रोमन रेंस के लेवल पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उस राह पर चलना शुरू जरूर कर दिया है। वो मार्केट के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। कभी-कभी आपको एक सही अपोनेंट और सही लम्हे का इंतज़ार करना होता है। जब उन्होंने अंडरटेकर पर तंज कसा, मैं तभी उनका फैन बन गया था।"

youtube-cover

Roman Reigns WWE में 3 सालों से टॉप हील सुपरस्टार बने हुए हैं

Roman Reigns के करियर ने तब नई राह पकड़ी जब उन्होंने 2020 में वापसी के बाद हील टर्न लिया था। रिटर्न के कुछ ही दिनों बाद उनका पॉल हेमन के साथ आना उनकी किस्मत बदलने वाला था और तभी से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। ट्राइबल चीफ अब पिछले करीब 3 सालों से WWE के टॉप हील सुपरस्टार बने हुए हैं।

दूसरी ओर एलए नाइट के फैंस उन्हें कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में एक बनते जरूर देखना चाहेंगे। अगर भविष्य में वो ऐसा कर पाए तो उनकी ट्राइबल चीफ के साथ स्टोरीलाइन भी बड़े आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now