WWE Wrestlemania 39 के स्टेज का मन मोह लेने वाला वीडियो आया सामने, देखकर आपको भी आएगा मजा

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में इस बार फैंस को आएगा मजा
WWE WrestleMania 39 में इस बार फैंस को आएगा मजा

WrestleMania: WWE WrestleMania 39 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। स्टेज भी सेट हो गया है और इसका वीडियो भी सामने आ गया है। आपको बता दें इस मेगा इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया के SoFI स्टेडियम में होने वाला है।

ऐसा चौथी बार होगा जब इस शो का आयोजन दो दिन का होगा। इसकी शुरूआत साल 2020 में हुई थी। WWE ने दोनों दिन होने वाले मैचों का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया है। इस बार मेनिया में 13 मैच होंगे। शो में सबसे बड़ा मैच कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच होगा। नाईट 2 में ये मुकाबला होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा।

WWE यूनिवर्स ऑफिशियल सेट की वीडियो का इंतजार कर रहा था। अब ये वीडियो सामने आ गया है। आप स्टेज देखेंगे तो खुश हो जाएंगे। आपको पता चल जाएगा कि कंपनी ने कितनी मेहनत इस बार की है।

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में फैंस को मिलेंगे सरप्राइज

WrestleMania 39 में इस बार तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। कोडी और रोमन के बीच तो मैच शानदार होगा लेकिन कुछ अन्य बड़े सुपरस्टार्स भी एक्शन में नज़र आएंगे। द उसोज़ और केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन के बीच भी अच्छा मुकाबला होगा। अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपिनयशिप के लिए ये मुकाबला होगा। कहा जा रहा है कि सैमी और केविन इस बार नए चैंपियंस बन जाएंगे।

सैथ रॉलिंस और लोगन पॉल के बीच भी सिंगल्स मुकाबला देखने को मिलेगा। बियांका ब्लेयर Raw विमेंस चैंपियनशिप को ओस्का के खिलाफ डिफेंड करेंगी। Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रिया रिप्ली के साथ होगा। ऐज और फिन बैलर के बीच भी Hell in a Cell मैच जबरदस्त रहने की उम्मीद है। जॉन सीना भी एक्शन में दिखाई देंगे। उनका मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ यूएस चैंपियनशिप के लिए होगा। नाईट 1 की शुरूआत इस मैच से होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार मेनिया में बहुत मजा आएगा। WWE ने कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज भी प्लान किया होगा। ये चीज देखने में मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now