WWE ने साल 2023 में Roman Reigns को मिले 3 धोखे का शानदार वीडियो किया पोस्ट, देखकर आपको ट्राइबल चीफ के लिए लगेगा बुरा

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को पिछले हफ्ते मिला था धोखा
WWE दिग्गज रोमन रेंस को पिछले हफ्ते मिला था धोखा

Roman Reigns: WWE ने इंस्टाग्राम पर उन तीन मौकों पर प्रकाश डालते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जब साल 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा दिया गया था।

रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। उनके फैक्शन द ब्लडलाइन के सदस्यों ने ही उन्हें धोखा दिया। हालांकि चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए। खैर रेंस के साथ धोखे की शुरूआत Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट से हुई। वहां पर सैमी ज़ेन ने अपने दोस्त केविन ओवेंस को बचाने के लिए रेंस के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया था।

WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। इस बात से रोमन रेंस गुस्से में आ गए थे। WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रेंस को दो सुपरकिक मार दी थी। रेंस और सोलो सिकोआ को सैमी और केविन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पिछले हफ्ते Smackdown के एपिसोड में जे ने जिमी उसो का साथ देते हुए उन्हें सुपरकिक मार दी। WWE ने इंस्टाग्राम पर पूर्व ब्लडलाइन सदस्यों द्वारा रेंस को धोखा दिए जाने की सभी तीन घटनाओं को पोस्ट किया।

WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns अपने भाइयों के खिलाफ लड़ेंगे

Money in the Bank का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। यहां एक बहुत बड़ा मुकाबला होगा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ ना कुछ बवाल जरूर इस मैच में होगा।

कहा जा रहा है कि रेंस के ऊपर आगे जाकर सोलो सिकोआ टर्न ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर दोनों के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। कई दिग्गजों का कहना है कि रोमन रेंस की बादशाहत को अंत में सिकोआ ही खत्म करेंगे। कंपनी ने भी कई बार इस बात के संकेत दिए है कि सोलो को आने वाले समय में बड़ा पुश दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now